घटनास्थल पर मिले गुड्डू सिंह के मोबाइल से पुलिस को मिला उसका सुराग

गुड्डृ पर जसवंत सिंह की रेकी का भी है आरोप

एचइसी के श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह के बेटे की हुई थी हत्या

RANCHI: एचइसी के श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह के पुत्र जसवंत सिंह हत्याकांड में शामिल अमर सिंह के शूटर गुड्डू सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गुडडू सिंह का पता पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मोबाइल व शूटरों के कॉल डंप से मिला है। पुलिस अन्य शूटरों की तलाश में भी जुटी है। आशंका है कि जसवंत सिंह हत्याकांड के समय अमर सिंह अकेले नहीं थे, बल्कि वे अपने साथ अन्य शूटरों को भी लाए थे। हालांकि, इसकी पुष्टि रांची पुलिस ने नहीं की है। गुडडू सिंह पर आरोप है कि उसने जसवंत सिंह की हत्या के पूर्व रेकी भी की थी।

नौ अक्टूबर को हुई थी हत्या

गौरतलब हो कि अमर सिंह व उसके शूटरों ने रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह चौक के समीप राणा संग्राम सिंह के बड़े बेटे रामइकबाल सिंह के दामाद अमर सिंह ने उनके छोटे बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें राणा संग्राम सिंह का मंझला बेटा राणाप्रताप सिंह भी जख्मी हो गया था। हत्या करने के बाद अमर सिंह ने खुद को हथियार के साथ जगन्नाथपुर थाना में जाकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के पांच खोखे और एक राइफल का खोखा बरामद किया था। हत्या के बाद कई दिनों तक इलाके में माहौल तनावपूर्ण रहा था।

Posted By: Inextlive