रांची: हाथरस की घटना और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ दु‌र्व्यवहार के खिलाफ झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के बैनर तले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-कार्यकत्र्ताओं ने राजधानी रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध मार्च निकाला। साथ ही कैंडल जलाकर पीडि़ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान घंटे भर से ज्यादा समय तक कांग्रेस जनों ने योगी आदित्यनाथ व पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यूपी सरकार पीडि़त परिवार को धमका रही

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि एक ओर भाजपा-आरएसएस के नेता हिन्दू धर्म की रक्षा की बात करते है, वहीं हिन्दू धर्म पर विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति रात में चिता को मुखाग्नि नहीं देता है, हिन्दू धर्म को मानने वाले एक पिता के लिए इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता कि वह अपनी बेटी की चिता जला ना पाए। अंतिम समय उसका मुख देख ना पाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेवार हैं।

तथ्य छुपाओ, बेटी बचाओ

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि भाजपा का नारा है, बेटी बचाओ नहीं, तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ। यूपी में एक और दलित बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है और जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उसे सोच कर भी रूह कांपती है। दुष्कर्मियों ने पीडि़ता के दोनों पांव और कमर तोड़ डाले और बाद में भी उसके साथ किस तरह से कुकृत्य किया गया है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान की सरकार या अपराधियों की सरकार, यह सभी सोचने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबरन पीडि़ता का अंतिम संस्कार कराया, बेटी की अंतिम यात्रा को भी रीति रिवाज से पूरा नहीं होने दिया गया। कब तक हैवानियत की जाएगी।

पीएम के इशारे पर राहुल गांधी के साथ दु‌र्व्यवहार

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने उत्तर प्रदेश के हाथरस की विभत्स घटना और पीडि़त परिवार से मिलने जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से दु‌र्व्यवहार मामले को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर राहुल गांधी के गिरेबां में हाथ डालने की कोशिश की गयी, देश की जनता और कांग्रेस कार्यकत्र्ता समय आने पर इसका माकूल जवाब देंगे। --

Posted By: Inextlive