रांची एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच फूल-मालाओं से सम्मानित किया.


रांची(ब्यूरो)। 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में उपविजेता रही झारखंड टीम का रांची स्टेशन से लेकर सिमडेगा तक बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्टेशन पर झारखंड हॉकी के महासचिव विजयशंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार की अगुवाई में सभी खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। ट्रेन से उतरते ही फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनके खेल की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। बता दें कि 11 से 22 मई तक इंफाल मणिपुर में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी हॉकी हरियाणा के साथ खेलते हुए 2-0 से झारखंड टीम पराजित होकर उपविजेता बनी। हालांकि पूरी चैंपियनशिप में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। फाइनल मैच से पहले ओके झारखंड ओके केरल को 10-00, हॉकी मणिपुर को 4-1, हॉकी पंजाब को 6-2 व हॉकी उत्तरप्रदेश को 2-1से पराजित कर फाइनल तक सफर तय की थी।


सिमडेगा में भी वेलकम

उपविजेता झारखंड टीम की कोच सुभिला मिंज सहित कई खिलाड़ी सिमडेगा जिला की हैं, जिनका आज सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा द्वारा जिला कार्यालय में भी शानदार स्वागत किया गया। जिला व राज्य का सम्मान बढ़ाने वाली खिलाडिय़ों के स्वागत के लिए हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोनबेगी की अध्यक्षता में हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी, कोच बालक बालिका आवासीय हॉकी सेंटर के खिलाड़ीगण ढोल नगाड़े लेकर इंतजार में खड़े थे। जैसे ही सभी खिलाड़ी पहुंचे, खड़े सदस्यों ने नाचते, गाते और बजाते कार्यालय तक लाया और उन्हें माला, बुके देकर मिठाई खिलाई। सिमडेगा में स्वागत दल में मुख्य रूप मनोज कोनबेगी, सोहन बड़ाइक, पंखरासियुस टोप्पो, कोच प्रतिमा बरवा, करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की, एसएस बालिका विद्यालय के शिक्षक अनंत प्रसाद, मनसुख जोजो समेत दर्जनों हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।ये है झारखंड टीमअनुपमा होरो,गंगी बारला,बालो होरो (कप्तान) , रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमां धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी ,रीना कुमारी, पिंकी कुमारी,अनुप्रिया सोरेंग,निशा मिंज ,कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता है।

Posted By: Inextlive