पहले मैच में ली पुडुचेरी को 36-0 गोल से बुरी तरह पराजित किया. झारखंड की वेतन डुंगडुंग ने सर्वाधिक 10गोल किए.


रांची (ब्यूरो)। 06 से 17 मई तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड ने शनिवार को अपने पहले मैच में प्रति 1.66मिनट प्रति गोल के हिसाब से कुल 36-0 गोल से ली पुडुचेरी को पराजित कर आक्रामक अंदाज में शुरुआत की है। झारखंड टीम ने मैच की प्रमिला सोरेंग ने पहले मिनट में ही गोल करके अपना इरादा दिखा दिया। उसके बाद हर 1-2 मिनट में गोल कर प्रथम क्वार्टर में कुल 7 गोल, दूसरे क्वार्टर में 11, तीसरे क्वार्टर में 8 और अंतिम क्वार्टर में 10 गोल करके कुल 36-0 गोल से जबरदस्त जीत दर्ज की।इन्होंने दागे गोल
झारखंड की वेतन डुंगडुंग ने तूफान की तरह कुल 10 गोल- 05, 12, 19, 27, 29, 49, 51, 52, 53 और 58वें मिनट में। अलबेला रानी ने कुल 07गोल- 02, 21, 21, 29, 39, 43 व 48वें मिनट में। प्रमिला सोरेंग ने कुल 05गोल-1, 20, 32, 35 व 45वें मिनट में। फुलमनी भेंगरा कुल 04गोल-13, 16, 45 व 47वें मिनट में। एडलीन बागे 03गोल-07, 44 व 57वें मिनट में, रोशनी डुंगडुंग ने 03गोल-25, 37 व 59वें मिनट में, रेशमा सोरेंग ने 2 गोल 8 व 55वें मिनट में, दीप्ति टोप्पो 18 मिनट और निराली कुजुर ने 23 मिनट में एक-एक गोल किए।अगला मैच 9 मई को आंध्रप्रदेश सेझारखंड टीम का अगला मैच 9 मई को आंध्रप्रदेश की टीम के साथ होना है। झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज, कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की है। झारखंड टीम के विजयी होने पर अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजयशंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, असरिता लकड़ा, सनातन विजय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Posted By: Inextlive