लगातार तीसरे दिन भी कोहरे में लिपटी रही रांची बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकले लोग. सुबह बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड खराब मौसम के कारण घरों में दुबके लोग. लो विजिब्लिटी के कारण दोपहर ढाई बजे पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान


रांची(ब्यूरो)।राजधानी रांची में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और सिटी के लोगों की जिंदगी थम-सी गई है। दरअसल, शनिवार से शुरू हुए कोहरे का असर सिटी में तीसरे दिन सोमवार को भी दिखा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस कारण ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकले। वहीं, फिर से कई फ्लाइट्स डायवर्ट हुईं और कुछ ट्रेनों को भी कैंसिल करना पड़ा।300 मीटर पहुंची विजिब्लिटी
मौसम का मिजाज कुछ इस कदर बिगड़ा हुआ है कि विजिब्लिटी 300 मीटर से भी कम हो गई है। इस कारण फ्लाइट सर्विस व ट्रेनों के परिचालन में भारी परेशानी होने लगी है। यानी इससे दूर की कोई चीज सड़क पर दिखाई नहीं दे रही है। कोहरे का आलम यह है कि लोग सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलना भी बंद करने लगे हैं। घर में ही हल्का-फुल्का एक्सरसाइज करके हेल्थ को मेंटेन रखने का प्रयास कर रहे हैं। छह फ्लाइट्स हुईं रिशेड्यूल


लो विजिब्लिटी के कारण सोमवार को बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से ढाई बजे पहला विमान उड़ान भरा। इस दौरान सुबह आठ से ढाई बजे के बीच छह विमानों को रिशेड्यूल किया गया। रांची एयरपोर्ट पर 2:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से पहला विमान लैंड किया। इसके बाद एक घंटे के अंदर पांच विमानों ने उड़ान भरा। दोपहर बाद जब विजिब्लिटी बढ़ी तभी विमानों ने उड़ानें भरीं। बता दें कि खराब मौसम के कारण विजिब्लिटी 300 मीटर हो गई थी, जबकि फ्लाइट के लिए 1300 मीटर विजिब्लिटी अनिवार्य है। एक दिन पहले भी 6 फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। बता दें कि रांची एयरपोर्ट वर्तमान में औसनत 16 विमान उड़ान भरते हैं।3-4 दिनों तक टेंप्रेचर में गिरावटमौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ हरियाणा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों से उठी हवाओं और राजस्थान में कम वायुमंडलीय दबाव का असर झारखंड में दिख रहा। आगामी तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।

रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी अच्छी नहीं रहने के कारण सभी फ्लाइट को 2:30 बजे तक के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया। उसके बाद अपने निर्धारित समय पर विमान उड़ान भरा। इसकी सूचना यात्रियों को एसएमएस के माध्यम दिया गया। विनोद शर्मा, निदेशक, बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट

Posted By: Inextlive