रांची : लोहरदगा बवाल में गंभीर रूप से घायल नीरज की मौत की खबर सुनकर उसके पिता रूपो प्रजापति सदमे में हैं। उन्हें पैरालिसिस हो गया है। रिम्स के मेडिसीन आईसीयू में भर्ती रूपो प्रजापति की स्थिति फिलहाल गंभीर है। सदमे के कारण उनका शुगर लेवल 310 पहुंच गया है। ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ा हुआ है। डॉ। उमेश प्रसाद ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण मरीज को बुधवार दोपहर तक इमरजेंसी में ही रखा गया था। जिसके बाद उसे आइसीयू में शिफ्ट किया गया है। लगातार डॉक्टर मरीज की मॉनिट¨रग कर रहे हैं। बता दें नीरज राम प्रजापति भी लोहरदगा की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए पहले ऑर्किड अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया था, जहां से शनिवार की रात उन्हें रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सोवार की शाम इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई थी।

बवाल में घायल लाल किशोर को किया डिस्चार्ज

लोहरदगा की घटना में घायल लाल लव किशोर नाथ शाहदेव को बुधवार को रिम्स से छुट्टी दे दी गई है। उनकी स्थिति अब ठीक है। माथे में तीन-चार जगह चोट लगने के कारण ब्रेन में खून जम गया था। जिससे उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। वहीं घटना में ही घायल 12 वर्षीय सुजीत मरांडी का उपचार भी रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। सुजीत की स्थिति में पहले से सुधार है। इधर, न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती रविंद्र मिश्रा की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

Posted By: Inextlive