संसदीय प्रणाली, सिद्धांत, व्यवहार व लोक वित्त प्रबंधन पर दो दिवसीय सेमिनार का आज करेंगे उद्घाटन

रांची में पहले दिन सुमित्रा महाजन ने गवर्नर द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

>RANCHI: शुक्रवार को लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन रांची पहुंची। वह झारखंड विधानसभा की ओर से संसदीय प्रणाली, सिद्धांत, व्यवहार व लोक वित्त प्रबंधन पर चार जुलाई से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में भाग लेंगी। रांची में पहले दिन उन्होंने राजभवन जाकर गवर्नर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। श्री कृष्ण श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान एटीआई सभागार में वह शनिवार को सेमिनार का उद्घाटन सुबह क्0 बजे करेंगी। मौके पर गवर्नर द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम विधायक व सांसद मौजूद रहेंगे।

ट्रैक पर दिन भर पड़ा रहा लावारिस शव

डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन गुमटी के पास शुक्रवार को एक अज्ञात शव सुबह से ही रेल ट्रैक के किनारे पड़ा था। लेकिन, हटिया और रांची जीआरपी के विवाद में इस लाश को देर शाम तक नहीं उठाया गया। बाद में डोरंडा थाना पुलिस ने शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

डिवाइडर से टकरा कर पलटी स्विफ्ट, तीन घायल

मोरहाबादी मैदान के पास शुक्रवार की सुबह एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार तीन लोगों को हल्की चोट आई है। इन्हें मॉर्निग वाक पर आए लोगों ने बाहर निकाला और कार को उठाया। घटना की सूचना पाकर पहुंची लालपुर पुलिस ने मामले में लोगों से पूछताछ की। इस दौरान काफी देर तक वहां गहमा-गहमी का माहौल रहा। जैसे ही इस घटना की सूचना कार में बैठे नाबालिगों के परिजनों को मिली, वे लोग पुलिस से उन्हें छुड़ाकर ले गए। इस बाबत थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Posted By: Inextlive