कोविड -19 महामारी के कारण दो साल बाद 30 जून से शुरू होगी यात्रा. एक अप्रैल से शुरू हो गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन. रिम्स में चार डॉक्टरों को जिम्मेवारी दी गई है मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करेंगे.


रांची(ब्यूरो)। दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रांची से जो भी लोग अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनको डॉक्टरों से हेल्थ सर्टिफिकेट पहले लेना होगा। जो मेडिकली फिट होंगे उन्हीं को यात्रा करने की डॉक्टरों द्वारा अनुमति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिम्स के चार डॉक्टरों को इसके लिए अधिकृत किया गया है। इस साल सरकार ने 30 जून से यात्रा करने की अनुमति दी है। रांची से काफी लोग जाते हैं
रांची से काफी संख्या में हर साल लोग अमरनाथ यात्रा करने जाते हैं। दो साल पहले तक यहां से लोग हर साल जाया करते थे। हाल के दिनों में जबसे कोरोना का केस कम हुआ है, रांची शहर से काफी संख्या में लोग वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अब लोग अमरनाथ यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। रांची में बहुत सारे ऐसे लोगों का ग्रुप है जो हर साल अमरनाथ यात्रा करने के लिए जाता है। अब दो साल के बाद उनको फिर से जाने का मौका मिला है। रांची से फ्लाइट और ट्रेन


अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए रांची से ट्रेन और फ्लाइट दोनों सुविधा उपलब्ध है। रांची से ट्रेन से सीधे जम्मू तक की यात्रा कर सकते हैं। वहीं रांची से कनेक्टिंग फ्लाइट की व्यवस्था है जो रांची से पहले दिल्ली या कोलकाता और फिर वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं। ऑन स्पॉट भी होंगे रजिस्ट्रेशनअमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। एक दिन में सिर्फ 20 हजार रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। वहीं, यात्रा के दिनों में निर्धारित काउंटरों पर ऑन स्पॉट पंजीकरण भी किए जाएंगे। अगर आपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो वहां जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 40 दिनों की है अमरनाथ यात्रादो साल बाद इस बार यह यात्रा चालीस दिनों की हो सकती है। वहीं, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार तीर्थ यात्रियों की संख्या ज्यादा हो सकती है। दो साल से जो लोग इस यात्रा पर जाना चाहते थे, लेकिन कोविड के कारण नहीं जा पाए थे, वह इस बार जाने की तैयारी में हैं। आरएफआईडी टैग जारी होगा

अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने इस साल की तीर्थ यात्रा के दौरान वाहनों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजऱ रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफि केशन (आरएफआईडी) का उपयोग किया जाएगा। सभी तीर्थयात्रियों को आरएफ आईडी टैग कार्ड जारी किए जाएंगे। हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए रिम्स के इन डॉक्टर्स से करें कांटैक्टडॉ सुजीत कुमार, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग- 97092 44381 डॉ दिवाकर कुमार, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग -97983 31072 डॉ रघु लाकड़ा प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, निशचेतना विभाग 9835160608 डॉ प्रवीण कुमार तिवारी, सह प्राध्यापक, निशचेतना विभाग, 9661883797

Posted By: Inextlive