कुल पॉजिटिव - 96352

एक्टिव केस - 6502

रिकवर - 89011

मौत - 839

-------------

- राज्य भर में नए मरीजों से ज्यादा हुए स्वस्थ

- रांची छोड़ किसी जिले में 23 से ज्यादा नए मरीज नहीं

रांची: राज्य के सभी जिलों में कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या तेजी से घटी है। एक-एक जिले में जहां पहले पचास से ज्यादा और सौ के आसपास नए संक्रमितों की पहचान हो रही थी, वहीं अब पचास से कम मरीज मिल रहे हैं। रविवार को झारखंड में रिकवरी रेट 92.38 परसेंट पहुंच गया। यह नेशनल रिकवरी रेट से 4.38 फीसदी ज्यादा है। वहीं नए मरीजों के मामले में केवल रांची ही एक ऐसा जिला है, जहां से सौ से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

452 ने दी कोरोना को मात

रविवार को राज्य के 20 जिलों से 452 लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वस्थ होने वालों में सबसे ज्यादा रांची के 173 मरीज शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम में 49 और बोकारो में 47 मरीज स्वस्थ हुए।

यहां से मिले इतने मरीज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 385 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 198, बोकारो से 23, देवघर से 17, धनबाद से 17, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 20, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 2, गुमला से 2, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 1, लातेहार से 4, लोहरदगा से 9, पाकुड़ से 1, पलामू से 3, रामगढ़ से 15, सरायकेला से 6, सिमडेगा से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 11 नए संक्रमितों की पहचान हुई। अब तक राज्य में 96352 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 89011 स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार अब 6502 मरीज एक्टिव बचे हैं। राज्य भर में रविवार को सात लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसमें रांची के तीन, पलामू, कोडरमा, धनबाद एवं देवघर के 1-1 मरीज शामिल हैं।

Posted By: Inextlive