- मौत भी बड़ी संख्या में हुई, 55 ने तोड़ा दम

- राज्य भर में 106 लोगों की गई जान

कोरोना संक्त्रमण का दायरा अब बढ़ने लगा है। कल तक जहां रांची और जमशेदपुर में ही अधिक मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब दूसरे जिलों में भी बेहिसाब संक्त्रमण बढ़ रहा है। रांची में गुरुवार को 1467 लोगों में कोरोना वायरस के संक्त्रमण का पता चला। वहीं पूरे राज्य में 7595 लोग संक्त्रमित पाए गए। सबसे भयावह यह है कि लगातार मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। झारखंड में गुरुवार को 106 लोगों की मौत हुई, जिसमें से आधे यानी 53 लोग रांची के थे।

हजारीबाग में भी बेकाबू हालात

रांची के बाद हजारीबाग में भी हालात बेकाबू होने लगे हैं। गुरुवार को यहां से 1065 मरीजों की पहचान हुई। पिछले एक साल में कभी भी हजारीबाग में इतनी बड़ी संख्या में संक्त्रमितों की पहचान नहीं हुई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को रात 9 बजे तक बोकारो में 432, चतरा में 167, देवघर में 459, धनबाद में 138, दुमका में 150, जमशेदपुर में 729, गढ़वा में 54, गिरिडीह में 77, गोड्डा में 83, गुमला में 306, हजारीबाग में 1065, जामताड़ा में 157, खूंटी में 128, कोडरमा में 451, लातेहार में 108, लोहरदगा में 94, पाकुड़ में 7, पलामू में 407, रामगढ़ में 542, रांची में 1467, साहिबगंज में 168, सरायकेला में 154, सिमडेगा में 118 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 134 संक्त्रमितों की पहचान हुई। इस तरह राज्य भर में 7595 संक्त्रमित पाए गए। दूसरी ओर रिकवर होने वालों की संख्या 2373 रही। इसमें सबसे ज्यादा स्वस्थ होने वाले भी रांची के ही मरीज हैं। यहां के 795 लोग कोरोना को मात देते हुए डिस्चार्ज किए गए। इसमें कई ऐसे भी हैं, जो होम आइसोलेशन में थे।

मृतकों की संख्या बढ़ी

कोरोना से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 106 मरीजों की मौत हुई। इसमें रांची के 53, जमशेदपुर के 14, रामगढ़ के 10, सिमडेगा के 7, धनबाद के 4, हजारीबाग के 3, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी और गोड्डा के 2-2 तथा बोकारो, देवघर, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, पलामू एवं साहिबगंज के 1-1 मृतक शामिल हैं। अब तक राज्य भर में 1715 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा जमशेदपुर के 473 और दूसरे नंबर पर रांची के 471 लोग शामिल हैं।

--

Posted By: Inextlive