जनता तीसरी बार मोदी सरकार के किया मतदान


रांची (ब्यूरो) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को चार लोकसभा क्षेत्रों रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर और धनबाद में संपन्न हुए चुनाव के बाद जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कहा राज्य की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीसरे चरण के चुनाव के बाद एन डीए 11-0 से आगे है। प्रदेश की जनता ने दिल से एनडीए को आशीर्वाद दिया है।महिलाओं को सम्मान
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के मान सम्मान, उन्हें धुआं से आजादी दिलाने के लिए व्यापक पैमाने पर काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घर-घर शौचालय का निर्माण कराया है। गैस कनेक्शन दिया है। इससे प्रभावित होकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को वोट दिया है। बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए काफी काम किया है। उन्हें पक्का मकान देने का काम किया है। हर महीने राशन मुक्त उपलब्ध करा रहे हैं। अच्छे अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया है। गरीब वर्ग के लोगों ने उनकी इस योजनाओं से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दिया है।

Posted By: Inextlive