--11.45 बजे विशेष विमान से रांची पहुंची द्रौपदी मुर्मू

--बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

>RANCHI: झारखंड की नवनियुक्त राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को अपने परिजनों के साथ रांची पहुंच गई। सुबह क्क्.ब्भ् बजे विशेष विमान से वह रांची पहुंची। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मुख्य सचिव राजीव गौबा, होम सेक्रेटरी एनएन पांडेय, सचिव एसके सत्पथी, सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुबह क्0 बजे बिरसा मंडप में लेंगी शपथ

नवनियुक्त गवर्नर सोमवार की सुबह क्0 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ लेंगी। चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह उन्हें शपथ दिलाएंगे। समारोह में आने वाले लोगों को 9.ब्भ् बजे ही अपना स्थान ग्रहण कर लेना है। शपथ ग्रहण के बाद नई गवर्नर औपचारिक मुलाकात राज्य के नेताओं और अधिकारियों से करेंगी। रविवार को ही शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई थी।

नौ गाडि़यों से आए परिजन व परिचित

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उनके गृह जिले मयूरभंज (ओडि़शा) से करीब ब्0 लोग रांची आए हुए हैं। शनिवार को ही राजभवन की ओर से सुबह के 8.फ्0 बजे 9 गाडि़यां गवर्नर के गृहनगर भेजी गई थीं। रविवार की सुबह ही सभी गाडि़यों में उनके परिजन और परिचित रांची पहुंच गए।

गवर्नर से मिले सीएम रघुवर दास

राजभवन आने के बाद गवर्नर से औपचारिक मुलाकात करने मुख्यमंत्री रघुवर दास गवर्नर हाउस पहुंचे। इसके पहले तीन बजे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा गवर्नर से मिले। इसके अलावा कई मंत्री, विधायक और सीनियर अधिकारियों ने भी गवर्नर से राजभवन में मुलाकात की। नई गवर्नर के आने के समय राजभवन में रेड कारपेट बिछाया गया था। गवर्नर हाउस का पूरा माहौल ही बदल गया है।

Posted By: Inextlive