रांची: राजधानी की बड़ी आबादी सप्लाई वाटर के भरोसे है, जिस दिन पानी नहीं आता उस दिन लोगों को दौड़ लगानी पड़ती है। पानी सप्लाई की कोई टाइमिंग आजतक तय नहीं हो पाई है, जिसका खामियाजा सिटी के लोग भुगत रहे हैं। कई बार तो इस वजह से लोग पानी भी नहीं भर पाते। तब लोगों को पानी खरीदकर काम चलाना पड़ता है। वहीं घर के काम के लिए भी लोग अपने आसपास से पानी लाते हैं।

सप्लाई का नहीं कोई सिस्टम

सप्लाई पानी के यूजर्स सिटी में बढ़ते जा रहे हैं। आज एक लाख लोगों के पास सप्लाई पानी का लीगल कनेक्शन है। इससे समझा जा सकता है कि इन्हें सप्लाई का इंतजार रहता है। इसके बावजूद आजतक व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। कभी पानी की सप्लाई दिन में होती है तो कभी रात में, जिससे लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि सप्लाई पानी कब आएगा।

क्या कहती है पब्लिक

सुबह में चार बजे पानी की सप्लाई शुरू होती है। कभी पानी काफी देर तक आता है तो कभी आता ही नहीं। शाम में भी कोई टाइम नहीं है। विभाग को इसे दुरुस्त करने की जरूरत है जिससे कि एक टाइम पर पानी मिल सके।

अभिषेक, रिम्स मेडिकल चौक

सप्लाई पानी आने का कोई टाइम नहीं है। कभी भी सप्लाई पानी चालू कर दिया जाता है। एक टाइम फिक्स होता तो लोगों को पानी स्टोर करने में परेशानी नहीं होती। कभी भी ये लोग पानी की सप्लाई कर देते हैं और हमें पता ही नहीं चलता।

विकास जायसवाल, चुटिया

पानी आने का कोई टाइम ही नहीं है। कभी भी बिना सूचना के पानी सप्लाई बंद कर दी जाती है। दोबारा कब आएगी इसकी सूचना भी नहीं दी जाती। समय में परिवर्तन कर दिया जाता है। सप्लाई में भी पूरी तरह मनमानी चल रही है। किसको ठेका दिया है और उसके संचालन का क्या नियम है।

कैलाश यादव, धुर्वा

हमारे एरिया में तो पानी सप्लाई का टाइम तय नहीं है। 9 बजे पानी आता है और आधे घंटे में बंद हो जाता है। इसके अलावा कभी भी पानी आ जाता है। इस वजह से काफी परेशानी होती है। एक फिक्स टाइम हो तो सारी समस्या खत्म हो जाएगी और लोग पानी स्टोर कर लेंगे।

राकेश शर्मा, चूना भट्ठा

पानी सप्लाई के लिए एक टाइम तय होनी चाहिए, जिससे की लोग अपना काम कर सकें। अब कभी भी पानी आने से काम प्रभावित होता है। इस वजह से स्टोर भी नहीं कर पाते और पानी चला जाता है, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

डॉ विशाल भगत

Posted By: Inextlive