सिटी के तालाब की देखरेख को दोबारा निकलेगा टेंडर
RANCHI: रांची नगर निगम ने तालाबों की बंदोवस्ती के लिए टेंडर निकाला था, ताकि देखरेख के साथ इनका इस्तेमाल भी होता रहे। लेकिन तालाबों में पानी ही नहीं है। इस वजह से तालाबों के लिए निकाला गया टेंडर फेल हो गया। 9 में से केवल दो जलाशयों की ही बंदोबस्ती के लिए दो ठेकेदारों ने इंटरेस्ट दिखाया है। बाकी के तालाबों का टेंडर खाली ही चला गया। अब नगर निगम फिर से इनकी बंदोवस्ती के लिए टेंडर निकालने की तैयारी में है।
ऊंची बोली वालों को मिलना था टेंडरतालाबों के लिए नगर निगम ने आवेदन मांगे थे। जिसमें तय राशि से ऊंची बोली लगाने वालों को टेंडर दिया जाना था। लेकिन किसी ने तालाबों के टेंडर में इंटरेस्ट ही नहीं दिखाया। इसके बाद ओपन डाक के माध्यम से कांके जलाशय और बनस तालाब की बंदोवस्ती कराई गई, जिसमें कांके के लिए बलीराम प्रसाद ने 1 लाख 11 हजार की बोली लगाई। वहीं बनस तालाब के लिए मेसर्स स्वास्ति कंस्ट्रक्शन ने 40 हजार की बोली लगाई।
इनका निकला था टेंडर अरगोड़ा तालाब दिव्यायन तालाब हातमा बस्ती तालाब मधुकम तालाब तेतर टोली तालाब धुमसा टोली तालाब कडरू तालाब बनस तालाब कांके जलाशय