- सिटी में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

- राज्य भर से 141 नए मरीज, धनबाद में दो की मौत

कुल एक्टिव केसेज : 892

अब तक स्वस्थ : 2104

अब तक मौत : 22

कोरोना के कुल मामले : 3018

अबतक हुई जांच : 1,61,546

रांची में आम लोगों के साथ ही अब पुलिस वालों पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। मंगलवार को भी लगातार तीसरे दिन थानों पर कोरोना का हमला हुआ। इस बार हिंदपीढ़ी थाना से दो, महिला थाना से दो और आईआरबी का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सिटी में मंगलवार को 20 नए केस मिले। इनमें से सबसे ज्यादा दस केस नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल से मिले। यहां पॉजिटिव पाए गए सभी लोग इलाजरत थे। इसके साथ ही राज्य भर के 12 जिलों से 141 नए केस मिले। वहीं, धनबाद में कोरोना से दो की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है।

बढ़ गई एक्टिव मरीजों की संख्या

पिछले माह नए मरीजों के कम मिलने तथा अधिक मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय केस की संख्या लगातार कम हो रही थी। पिछले माह के अंतिम सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से भी कम हो गई थी, लेकिन अब फिर से राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़ने लगी है। अब राज्य भर में 892 सक्रिय केस बचे हैं। अकेले रांची में 125 सक्रिय केस हैं। वहीं सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 319 एक्टिव केसेज हैं। इस प्रकार केवल दो जिलों में 444 सक्रिय केस हैं। ऐसा अधिक संक्रमित मरीजों के मिलने से हो रहा है। मंगलवार को राज्य में 141 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। चिंता की बात यह है कि दो मरीजों की मौत भी हो गई। हालांकि, दोनों अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। इस बीच, राहत की खबर यह है कि मंगलवार को 36 मरीज स्वस्थ भी हुए।

धनबाद के मरीज की रिम्स में मौत

मंगलवार को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के कोविड अस्पताल में भर्ती एक 58 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई। धनबाद के शास्त्री नगर निवासी यह मरीज पहले से ही डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से ग्रसित था। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है और रिम्स के कोविड अस्पताल में ही भर्ती है। वहीं, धनबाद के ही एक अन्य मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में कोरोना मरीजों की मौत की संख्या अब 22 हो गई है।

--------------

यहां मिले नए मरीज :

पूर्वी सिंहभूम : 44, धनबाद : 25, रांची : 20, रामगढ़ : 28, कोडरमा : 07, हजारीबाग : 06, लोहरदगा : 03, पलामू : 02, देवघर : 03, गढ़वा : 01, लातेहार : 01, सिमडेगा : 01

Posted By: Inextlive