कुल पॉजिटिव - 101761

रिकवर - 95575

एक्टिव केसेज - 5302

मौत - 884

- रांची में मास टेस्ट ड्राइव में पांच हजार से ज्यादा सैंपल्स लिए गए, 71 में संक्रमण

- जिले में जितने नए संक्रमित पाए गए, उनमें से एक में भी कोरोना के लक्षण नहीं

रांची: कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने शनिवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट का मेगा ड्राइव चलाया। टेस्ट रिपोर्ट से कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य भर में शनिवार को 80 हजार से ज्यादा सैंपल्स टेस्ट किए गए, जिसमें केवल 474 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 79529 सैंपल्स निगेटिव पाए गए हैं। इस बीच रांची में शनिवार को मेगा टेस्ट ड्राइव के दौरान 5048 सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें केवल 71 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इसमें भी सिटी के बीच से केवल 15 संक्रमित मिले। अन्य 55 संक्रमित शहर के बाहर के हैं। अच्छी बात यह है कि रांची में जितने संक्रमित पाए गए, उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

रांची में कुल 139 पॉजिटिव

शनिवार को मेगा ड्राइव के अलावा अन्य जगहों पर जो सैंपल टेस्ट किए गए, उनमें सम्मिलित रूप से 139 पॉजिटिव केसेज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 474 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 139, बोकारो से 73, चतरा से 5, देवघर से 20, धनबाद से 31, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 61, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 7, गुमला से 7, हजारीबाग से 13, खूंटी से 10, कोडरमा से 6, लातेहार से 5, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 1, पलामू से 21, रामगढ़ से 18, साहिबगंज से 6, सरायकेला से 3, सिमडेगा से 10, पश्चिमी सिंहभूम से 10 नए मरीज मिले।

अब 5302 एक्टिव केस

राज्य में अब तक कोरोना के कुल 101761 मामले पाए गए हैं। इनमें 95575 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। अब तक 884 मौतें भी हुई हैं। शनिवार को केवल एक मरीज की मौत धनबाद में हुई। इस तरह अब राज्य भर में केवल 5302 एक्टिव केसेज बचे हैं।

Posted By: Inextlive