झारखंड में सबसे ज्यादा रांची जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है. यह हम नहीं रोड सेफ्टी कमिटी की रिपोर्ट कह रही है.


रांची (ब्यूरो): हालांकि नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। हर महीने करीब पांच सौ ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो रहे हैैं, लेकिन फिर भी लोगों की हैबिट बदलने में ट्रैफिक डिपार्टमेंट असफल साबित हो रहा है। सडक़ पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गाड़ी चलाना लोगों की आदत बन गई है। 3059 डीएल सस्पेंड


सिटी में हर महीने करीब पांच सौ ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जा रहे हैैं। इनमें सबसे ज्यादा टू-व्हीलर ड्राइव करनेवाले शामिल हैैं। 50 परसेंट ओवरलोडिंग करने वाले ड्राइवर पर कार्रवाई हुई है। वहीं विदाउट हेलमेट और पीलियन राइडिंग करने वाले लाइसेंस ड्राइवरों के भी लाइसेंस निलंबित किए गए हंै। लाइसेंस सस्पेंड के साथ-साथ फाइन भी किया जा रहा है। बीते एक महीने में ट्रैफिक विभाग ने नियम तोडऩे वालों से करीब एक करोड़ रुपए की वसूली की है। इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। बीते दो महीने में 11 हजार से अधिक लोगों का चालान काटा गया है। हर दिन औसतन 16 लोगों का लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है। यह लाइसेंस फिलहाल तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। इसके बाद भी गलती करते पकड़े जाने पर लाइसेंस स्थायी रुप से रद्द कर दिया जाएगा। चालान राजधानी रांची के अलग-अलग लोकेशन पर काटा जा रहा है। इसके बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। असुरक्षित ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर रांची में वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोडिंग मामले में सबसे ज्यादा बार-बार गलती दुहराने पर ट्रैफिक विभाग डीएल सस्पेंड की अनुशंसा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से करता है। हालांकि बार-बार अपील करने के बाद भी सुधार न आता देख ट्रैफिक विभाग पहली ही बार में डीएल सस्पेंड करने की अनुशंसा कर रहा है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाइसेंस सस्पेंड की है। सबसे अधिक ओवरलोडिंग के मामले में डीएल सस्पेंड किये गये हैं। ओवरलोडिंग में 1644, बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 1371, असुरक्षित वाहन चलाने पर 41 व यातायात के अन्य नियमों के उल्लंघन पर तीन लोगों के डीएल तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिए गए है। किस माह कितने लाइसेंस सस्पेंड माह संख्याजनवरी 483फरवरी 534मार्च 529अप्रैल 537मई 420जून 556लाइसेंस रद्द होने की वजह

सेक्शन 190, 185, 194 सी, 194 डी प्रावधानों के तहत लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाती है। इन प्रावधानों के अनुसार व्हीकल यूजिंग इन अनसेफ कंडीशन, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट के बाइक चलाना शामिल हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान है। तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड किया जाता है। गलती दुहराने पर इसे परमानेंट भी सस्पेंड किया जा सकता है। प्रवीण कुमार प्रकाश, डीटीओ, रांची

Posted By: Inextlive