>Ranchi : रांची पुलिस नक्सली कमांडर कुंदन पाहन पर रेप का केस दर्ज करेगी। यह केस उसके संगठन में शामिल रह चुकी किशोरी गीता कुमारी (बदला हुआ नाम) के बयान पर दर्ज होगा। गुरुवार को डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह ने रांची पुलिस को कुंदन पाहन पर भादवि फ्7म् व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश एसएसपी, ग्रामीण एसपी को दिया।

यह है मामला

नामकुम में रहनेवाली पीडि़ता क्भ् वर्षीय गीता कुमारी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब वर्ष ख्009 में उसके सगे चाचा ने उसे माओवादी संगठन के हवाले कर दिया था। उसे संगठन में महिला सदस्य के रूप में रखा गया। वहां से वह पोड़ाहाट में प्रसाद जी के संपर्क में आई। वर्ष ख्0क्0 में बुंडू-चांडिल सब-जोन आने के क्रम में थाना तमाड़ के पास पुलिस मुठभेड़ हुई। वहां से भागकर वह गईपीड़ी एवं गितिलबेड़ा कैंप में कुछ दिन रही। वहां से पोड़ाहाट होते हुए सारंडा के गुंडीजोड़ा (पश्चिमी सिंहभूम) कैंप में अनमोल एवं बेसरा उर्फ सागर, कुंदन पाहन, अतुल एवं उसकी पत्नी पुष्पा के संपर्क में आई। वहां पिंकी उर्फ सुजाता, सुलेखा, अनिक (तीनों गिरिडीह की), एवं शंकुतला के साथ किशन दा के लिए खाना बनाने और भारवाहक का काम करती थी। वर्ष ख्0क्फ् में गुंडीजोड़ा से वापस कुंदन पाहन एवं उनके सहयोगियों के साथ बीरबांकी से हुए तनसुईया, चतनीबेड़ा कैंप में रही। वहीं पर बम बनाने का प्रशिक्षण लिया। इसी दौरान माओवादी गुलशन से शादी का लिखित आवेदन माओवादी अनल को दिया गया। इस बात का पता कुंदन पाहन को चल गया। मई ख्0क्फ् में चतनीबेड़ा में पुलिस मुठभेड़ होने पर अड़की के काड़ाकसम गांव में कुंदन पाहन की सुरक्षा में रहने आई। उसी क्रम में कुंदन पाहन द्वारा उसका यौन शोषण किया गया। विरोध करने पर उसकी मां को मार डालने की धमकी दी गई। इस बात की जानकारी गुलशन को हुई, तो उसने अनल से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने और दबाव बढ़ने पर कुंदन पाहन अपने सहयोगियों प्रमिला, निक्की, सुनीता, अर्जुन व चंदन के साथ भाग निकला। गीता ने बताया कि वह किसी तरह माओवादियों के चंगुल से निकल भागी और पुलिस की शरण में आ गई।

डीआईजी ने सरेंडर पॉलिसी के तहत दी राशि

डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह ने गीता को सरेंडर पॉलिसी के तहत भ्0 हजार रुपए की राशि प्रदान की। मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी सुरेंद्र कुमार झा, ऑपरेशन अभियान एएसपी हर्षपाल समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Posted By: Inextlive