13 जनवरी को होगा प्रभात फेरी का समापन. दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन 17 जनवरी को सजेगा विशेष दीवान.


रांची(ब्यूरो)। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से 5 जनवरी से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जो रोजाना सुबह 6 बजे गुरुद्वारा साहिब से निकलकर कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर विसर्जित होगी। इस दौरान श्रद्धालु शबद गायन करते चलेंगे। इसका समापन 13 जनवरी को होगा।17 को सजेगा विशेष दीवानगुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन 17 जनवरी को रात 8 बजे से मध्य रात्रि 1:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इससे पहले 15 जनवरी को श्री कृष्णा नगर कॉलोनी, गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता होगी, जिसका भोग 17 जनवरी की रात 12 बजे होगा।14 को पटना साहिब जाएगा जत्था
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए सत्संग सभा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था इंदर मिढा और रमेश पपनेजा के नेतृत्व में 14 जनवरी की शाम एवं दूसरा जत्था अगले दिन 15 जनवरी की शाम आशु मिढा एवं नवीन मिढा के नेतृत्व में हटिया पटना एक्सप्रेस से रवाना होगा। यह जत्था पटना के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 19 जनवरी की सुबह रांची वापस लौटेगा। 20 से को दो दीवानश्रद्धालुओं के पटना साहिब से लौटने के बाद सत्संग सभा द्वारा प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में तीन विशेष दीवान सजाए जाएंगे। पहला दीवान 20 जनवरी सुबह 8 से 9 बजे, दूसरा रात 8 से 11:30 बजे एवं तीसरा दीवान 21 जनवरी सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक सजाया जाएगा। इन सभी दीवानों में सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई प्यारा सिंह जी, दिल्ली वाले शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे। सभी दीवानों की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

Posted By: Inextlive