--गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व गुरुद्वारे में सजा विशेष दीवान

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा गुरु गोविंद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। 10 बजे गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुजाल, इंदु पपनेजा एवं रेशमा गिरधर द्वारा तहीं परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो आदि शबद गायन से हुई। हजुरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों ने सा धरती भई हरयालवी जिथे मेरा सतगुर बैठा आए, श्री भगवान को भेद ना पायो, कीर्तनी जत्था भाई ललित सिंह जी (सोहाने वाले) ने हाल मुरीदां दा कह देना मित्तर पियारे नूं, रंग रता मेरा साहिबा रम रहया भरपूर, पावन पवितर मित्तर आज मोरे आए हैंगायन से साध संगत को निहाल किया।

प्रसाद वितरण

दोपहर 3.15 बजे आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुक्मनामा एवं कड़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति हुई। सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने रागी जत्था को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सभा के सचिव मनीष मिढ़ा ने किया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या मे संगत ने पंगत मे बैठकर गुरु का लंगर चखा। अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। मौके पर अशोक गेरा, अर्जुन मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, अनूप गिरधर, हरीश मिढ़ा, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, राजकुमार सुखीजा, नानक चंद अरोड़ा, रमेश पपनेजा, महेंद्र अरोड़ा, रामकृष्ण मिढ़ा, नरेश पपनेजा, द्वारका दास मुंजाल, सूंदर दास मिढ़ा, मोहन लाल अरोड़ा, अमरजीत गिरधर, लेखराज अरोड़ा, महेश सुखीजा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, रमेश गिरधर, गुलशन मिढ़ा, पवन खत्री, आशु मिढ़ा आदि उपस्थित थे।

--

21 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

प्रकाश पर्व पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 21 महिला-पुरुष ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर रिम्स के सहयोग से लगाया गया। रक्तदान करने वालों में सूरज झंडई, सागर गिरधर, रौनक ग्रोवर, वंश डाबरा, जयंत मुंजाल, चंचल ग्रोवर, जय गाबा, विन्नी काठपाल,कशिश नागपाल आदि शामिल हैं।

Posted By: Inextlive