रांची: देश की आजादी की लड़ाई विकास में प्रोफेशनल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रोफेशनल लोग फिर से कांग्रेस के बैनर तले एकजुट हो रहे है और सभी वर्गो का विकास कांग्रेस पार्टी की ओर लगातार बढ़ रहा है। ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ। रामेश्वर उरांव ने कहीं। शुक्रवार को वह राजधानी रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कहा कि 1885 में कांग्रेस की स्थापना प्रोफेशनल लोगों ने ही की थी, पहली बैठक में 72 लोग मौजूद थे, जिसमें वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रोफेशनल्स शामिल थे। मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी और स्टेट रिजनल को-ऑर्डिनेटर जरिता लैफतलोंग, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल समेत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम उपस्थित थे।

मोदी सरकार में लोगों का रोजगार छीना

इस मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय पदाधिकारी और स्टेट रिजनल को-ऑर्डिनेटर जरिता लैफतलोंग ने कहा कि संगठन को प्रदेश कांग्रेस के हर नेताओं-कार्यकत्र्ताओं का सहयोग मिल रहा है, यह संतोष की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में लोगों का रोजगार छीना गया, उद्योग धंधे बंद हो गये है, लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है, इसके खिलाफ लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।

केंद्र की गलत नीतियों से भारी नुकसान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सभी लोगों की एकजुटता की बदौलत केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, कांग्रेस कार्यकत्र्ता इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं और जल्द ही लोगों को हक और अधिकार मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रोफेशनल के कार्य सराहनीय

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनमानस के मतनिर्धारण और लोगों को एकजुट करने में प्रोफेशनल की भूमिका काफी अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज चाहे डॉक्टर हों, इंजीनियर हों, वकील हों, मीडिया कर्मी , व्यवसायी हों, मजदूर हों, किसान हों या समाज के किसी भी तबके का कोई व्यक्ति हो, हर व्यक्ति को कहीं न कहीं मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज के कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, स्टेट कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे एवं अपने अपने जिले में प्रोफेशनल लोगों की कोरोना संक्रमण के दौरान हो रही परेशानियों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह खाद आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन ख्याति मुंजाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुयश सिन्हा ने किया। मौके पर मुख्य रूप से श्रवण जैन, भुवनेश ठाकुर, प्रो डीके सिंह, अफसर इमाम, प्रभात बाखला, डॉ आरसी प्रसाद, अभिनय बक्सी, वासिफ बकतावर खान, अभिषेक जोयल, डॉ संतोष कुमार दांगी, डॉ सविता शीतल, प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, ओम श्री मेहता, श्री श्याम सिंह,मिस्टर आलम,महेश यादव मांडू, सुनैना शर्मा मांडू, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, राजीव चैरसिया, प्रेम कुमार, पुनित, गौरव आनंद, सोनू सिंह, आफिस जियाउल, सलीम खान, फिरोज रिज्वी मुन्ना सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive