रांची में झारेरा से रिजेक्ट प्रोजेक्ट को भी डेवलपर बेच रहे हैं. खरीदारों को आने वाले दिनों में परेशानी होने वाली है. करोड़ों रुपए का फ्लैट लोग खरीद रहे पर कागजात अधूरा झारेरा से अप्रूव नहीं.


रांची(ब्यूरो)। सिटी के चारों ओर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हो रही हैं। इन इमारतों में फ्लैट की बिक्री भी खूब हो रही है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इनमें से बहुत सारे प्रोजेक्ट्स को झारखंड रियल रेगुलेट्री अथॉरिटी(झारेरा) ने रिजेक्ट कर दिया है, उनका रजिस्ट्रेशन भी झारेरा में नहीं हो पाया है। बावजूद करोड़ों के महंगे फ्लैट डेवलपर बेच रहे हैं। इनको ना तो झारेरा का डर है, ना ही प्रशासन का। बेरोक-टोक लोगों को फ्लैट बेच रहे हैं।झारेरा करेगा कार्रवाई
झारेरा ने जिन प्रोजेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट कर दिया है, उसको भी डेवलपर लोगों को बेच रहे हैं। इस बारे में झारेरा की चेयरमैन सीमा सिन्हा कहती हैं कि बिना झारेरा से रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट अगर लोग ले रहे हैं तो वो अपने रिस्क पर ले रहे हैं। सभी को अवेयर किया जा रहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन का फ्लैट ना लें, शिकायत मिलने पर डेवलपर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी लोग नहीं समझ रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में डेवलपर को परेशानी होने वाली है। क्यों किया रिजेक्ट


25 प्रोजेक्ट्स के रजिस्ट्रेशन को झारेरा ने कैंसिल कर दिया था। जरूरी दस्तावेज झारेरा को उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण प्रोजेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया गया। ऐसे में इस प्रोजेक्ट्स से जुड़े बिल्डर, खरीदार के सामने कई गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं। कई लोगों ने दोबारा से आवेदन भी दिया है। ये प्रोजेक्ट किए गए हैं रिजेक्टग्लोबल रेसिडेंसी: अरगोड़ा चौक, रांचीमहावीर गार्डेन: हटिया, रांचीलेक व्यू मेंशन: बरियातू, रांचीअंबिका एनक्लेव: शिव बागान, मेकी रोड, रांचीश्री वृंदा रेसिडेंसी: बरियातू, रांचीअनुष्का अपार्टमेंट: चंदवे, कांके रोड, रांचीसुनील सेन कॉम्पलेक्स: बरियातू, रांचीत्रिवेणी अरुणोदय अपार्टमेंट: अशोक नगर, रोड नं 1, रांचीदुर्गा कुटीर: मिसिर गोंदा, कांके रोड, रांचीलविस्ता: बरियातू रोड, रांचीमां अन्नपूर्णा एंड गिरिजा नंदन: पुरुलिया रोड, रांचीकाली मंदिर: मेन रोड, रांचीद कीप: चेतनटोली- हरमू, रांचीअसरी गार्डेन: लटमा रोड, हेसाग, रांचीमेपल रेसिडेंसी: लालपुर, रांचीसीएस मेंशन अपार्टमेंट: बरियातू रोड, रांचीउमंग एनक्लेव: इंद्रपुरी, रोड नं.1, रातू रोड, रांचीवैष्णो देवी अपार्टमेंट: बूटी रोड बडग़ाईं, रांचीपृथ्वी वेदिक विलेज: कुम्हरिया, पिठोरिया, रांचीश्री श्री एनक्लेव: हेसाग, नामकुम, रांचीसंकल्प रेसिडेंसी: कोकर, रांचीफूलचंद गार्डेनिया: पावर हाउस रोड, चुटिया, रांची

सिल्वर स्प्रिंग: निर्मला एनक्लेव, गर्व होम्स

झारेरा ने जिस प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट किया है, उस प्रोजेक्ट में अगर लोग खरीदारी कर रहे हैं तो लोगों को खुद अवेयर होना होगा। झारेरा के पास शिकायत आने पर वैसे प्रोजेक्ट पर कार्रवाई की जाएगी। डेवलपर अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो उनको सबसे अधिक परेशानी होगी। -सीमा सिन्हा, चेयरपर्सन झारेरा, रांची

Posted By: Inextlive