--कानपुर में ओएचई के गिर जाने से कई ट्रेनें चल रही हैं विलंब से

- राजधानी ट्रेन के साथ-साथ झारखंड स्वर्ण जयंती ट्रेन भी चल रही है देरी से

रांची : दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन 7 घंटे विलंब से चल रही है। कानपुर में ओएचई के गिर जाने से कई घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा । इस कारण दिल्ली से रांची आने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन अब 11:00 के बदले संध्या 6:00 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। ¨लक रेक के विलंब से चलने की वजह से गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन से खुलने वाली रांची नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन अब रात्रि 6.30 घंटे विलंब से खुली। ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है, ट्रेन अपने निर्धारित समय 17:15 बजे के स्थान पर रात्रि 23:45 बजे रांची से खुली।

सात घंटे लेट पहुंची

वहीं दिल्ली से आ रही है एक और ट्रेन झारखंड स्वर्ण जयंती स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 7 घंटा विलंब से पहुंची । ट्रेन रांची स्टेशन पर 7:15 पर पहुंचती है लेकिन इसके पहुंचने की उम्मीद देर रात्रि 1.15 पर पहुंची।

कई ट्रेनें फंसी

ओएचई के गिरने से कई घंटे तक ट्रेनें खड़ी रही। ओएचई के ठीक कर देने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। तब तक काफी विलंब हो चुका था। कई यात्रियों के परिजन जानकारी नहीं होने के कारण अपने निर्धारित समय पर रांची रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। जब उन्हें पता चला कि ट्रेन विलंब से चल रही है तब वह अपने घर वापस लौट गए। ट्रेन पंक्चुअलिटी के नाम पर रांची रेल मंडल का बेहतर प्रदर्शन रहा है। कई महीनों तक रांची रेल मंडल नंबर एक पर रहा है। 99 फीसद से अधिक पंक्चुअलिटी रेट रहा है। लेकिन गुरुवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेनें लेट से पहुंचेंगी। वही कई यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी गई है। लेकिन कुछ यात्रियों को एसएमएस नहीं मिलने से उन्हें सूचना नहीं मिल पाई है।

Posted By: Inextlive