रांची: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 58033, 58034 बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 58033 बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर ट्रेन 07 सितंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन बोकारो स्टील सिटी से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 58034 रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन 07 सितंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी।

क्या होगा शेड्यूल

ट्रेन संख्या 58033 बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर ट्रेन बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान 09:10 बजे, राधागांव आगमन 09:18 बजे प्रस्थान 09:19 बजे, पुंदाग आगमन 09:28 बजे प्रस्थान 09:29 बजे, कोटशिला आगमन 09:47 बजे प्रस्थान 09:48 बजे, झालदा आगमन 10:01 बजे प्रस्थान 10:02 बजे, तुलिन आगमन 10:09 बजे प्रस्थान 10:10 बजे, मुरी आगमन 10:21 बजे प्रस्थान 10:23 बजे, सिल्ली आगमन 10:33 बजे प्रस्थान 10:34 बजे, किता आगमन 10:44 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, जोन्हा आगमन 11:01 बजे प्रस्थान 11:02 बजे, गंगाघाट आगमन 11:18 बजे प्रस्थान 11:19 बजे, टाटीसिल्वे आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:31 बजे, नामकुम आगमन 11:37 बजे प्रस्थान 11:38 बजे एवं रांची आगमन 12:20 बजे होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 58034 रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन का रांची प्रस्थान 15:55 बजे, सिल्ली, मुरी तुलिन, झालदा होते हुए राधागांव आगमन 18:39 बजे प्रस्थान 18:40 बजे एवं बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:15 बजे होगा।

आद्रा-बरकाकाना मेमु पैसेंजर ट्रेन डेली

इधर, ट्रेन संख्या 68041 आद्रा-बरकाकाना मेमु पैसेंजर ट्रेन 07 सितंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन आद्रा से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 68042 बरकाकाना-आद्रा मेमु पैसेंजर ट्रेन 07 सितंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन बरकाकाना से चलेगी। ट्रेन संख्या 68041 का आद्रा प्रस्थान 04:55 बजे, पुरुलिया आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, झालदा आगमन 07:04 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, मुरी आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे एवं बरकाकाना आगमन 09:45 बजे होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 68042 बरकाकाना प्रस्थान 14:05 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 14:15 बजे प्रस्थान 14:20 बजे, मुरी आगमन 15:30 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, झालदा आगमन 16:09 बजे प्रस्थान 16:10 बजे, पुरुलिया आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:45 बजे एवं आद्रा आगमन 19:15 बजे होगा।

इन ट्रेनों का बदला रूट

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के हायाघाट एवं थलवारा स्टेशन के बीच रेल पुल के निकट बाढ़ का पानी आ जाने के कारण कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 07005 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 02 सितंबर को हैदराबाद से चलने वाली अपने निर्धारित मार्ग समस्तीपुर -दरभंगा-सीतामढ़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन 05 सितंबर को रक्सौल से चलने वाली अपने निर्धारित मार्ग सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलेंगी।

Posted By: Inextlive