दो लाख हाउसहोल्ड्स हैैं सिटी बाकी बचे घरों को भी लेना होगा वाटर कनेक्शन. होल्डिंग टैक्स की तरह हर महीने पानी का बिल भी आएगा. हर घर में वाटर मीटर भी लगाया जाएगा.


रांची(ब्यूरो)। राजधानी रांची के 31 हजार घरों में पानी का नया कनेक्शन लगाया गया है। शहर में वैसे घर जहां पानी का लीगल कनेक्शन नहीं लगाया गया है, उन घरों में अब कनेक्शन लगाने का काम चल रहा है। शहर के सभी घरों में कनेक्शन लग जाने के बाद वहां मीटर लगाया जाएगा। मीटर लगने के बाद हर महीने लोगों को पानी का बिल भी चुकाना होगा। यह बिल जिस तरह हर महीने होल्डिंग टैक्स लोगों को चुकाना है उसी तरह पानी का टैक्स भी चुकाना होगा।सर्वे किया गया है
राजधानी में जिन लोगों के घरों में पानी का मीटर नहीं लगा है, उन घरों की सर्वे किया गया है। नगर निगम के आदेश पर शहर में पाइपलाइन का काम करने वाली एजेंसी यह काम कर रही है। यह डेटा निगम झारखंड अरबन एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जुडको) को देगा और जुडको शहर के सभी घरों में मीटर लगाने का काम कर रहा है। फिलहाल एक अनुमान के अनुसार ऐसे 2 लाख घर हैैं, जहां कनेक्शन तो है लेकिन मीटर नहीं। होल्डिंग नंबर है जरूरी


रांची नगर निगम ने जो प्रक्रिया शुरू की है, उसके तहत लोगों को फ्री वाटर कनेक्शन दिया जाएगा। लेकिन, इसके लिए होल्डिंग नंबर अनिवार्य होगा। वहीं, एक घर को एक ही कनेक्शन मिलेगा। सभी घर को वाटर मीटर से लैस किया जाना है। जिन घरों में मीटर नहीं है तो निगम इसकी सूची जुडको को उपलब्ध कराएगा। इन घरों में जुडको मीटर लगाएगा।दो लाख घरो को देना है कनेक्शन

राजधानी रांची में जेएनएनयूआरएम और अमृत योजना के तहत 410 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है, जबकि 1388 किमी पाइपलाइन बिछाई जानी है। हर घर में सप्लाई पानी पहुंचाने के लिए करीब 2 लाख नए घरों में वाटर कनेक्शन दिये जाएंगे। 1.06 लाख घरों में शहरी जलापूर्ति योजना के फेज-1 के तहत कनेक्शन मिलेगा। 60 हजार घरों में रांची शहरी जलापूर्ति योजना के फेज-2, के तहत पानी का कनेक्शन मिलेगा। 38 हजार घरों में शहरी जलापूर्ति योजना के फेज-2 बी के तहत कनेक्शन मिलेगा। लोगों को मिलेगा फायदा अभी नए कनेक्शन के लिए कई माह तक निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। एक कनेक्शन के लिए 10 से 15 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं। नई नियमावली लागू होने से कनेक्शन का खर्च 42 हजार तक पहुंच गया था, लेकिन अब कनेक्शन की प्रक्रिया सरल कर दी गई है और मुफ्त भी। रांची में सैकड़ों उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पानी का इस्तेमाल नहीं किया। फि र भी नगर निगम हजारों रुपए वाटर यूजर चार्ज बकाया का बिल भेज रहा है। नए कनेक्शन के साथ वाटर मीटर भी लगेगा। ऐसे में जितनी पानी का इस्तेमाल होगा, उतना ही बिल आएगा।बीपीएल परिवारों को फ्री पानी राज्य सरकार सभी आय वर्ग के लोगों के घरों में निश्शुल्क वाटर कनेक्शन तो दे ही रही है। इसके साथ साथ बीपीएल परिवारों के लिए निश्शुल्क जलापूर्ति की व्यवस्था राच्य सरकार की ओर से किया गया है। अर्थात कनेक्शन के बाद गरीब परिवार को वाटर यूजर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। राजधानी रांची में ही तीन महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजनाओं के तहत नए दो लाख दस हजार कनेक्शन का लक्ष्य रखकर तेजी से कनेक्शन देने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि 2011 की जनगणना के अनुसार दो लाख सात हजार घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पर अभी भी रांची नगर निगम क्षेत्र में मात्र 1,87,000 हाउसहोल्ड ही होल्डिंग के रुप में चिन्हित हैं। वैसे में 2 लाख दस हजार घरों में कनेक्शन के बाद कोई भी घर बगैर मीटरयुक्त कनेक्शन के नही बचेगा। ध्यान रहे कि ये सभी मीटरयुक्त कनेक्शन निश्शुल्क दिए जा रहे हैं। अर्थात राजधानी रांची के किसी भी घर में वाटर कनेक्शन के लिए शुल्क नहीं लगेगा।
रांची में चल रही है तीन बड़ी परियोजनाएंराजधानी रांची की बढ़ती आबादी और जलापूर्ति की बढ़ती मांग को देखते हुए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत कुल 15 योजनाएं चल रही हैं। एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और कुल 1388 किमी पाइप लाइन बिछाने की योजना पर काम चल रहा है इसमें अब तक कुल 410 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और 5 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इसी प्रकार, रांची के साथ साथ प्रदेश के दूसरे नगर निकायों में भी जलापूर्ति योजनाओं पर कार्य चल रहा है। विभिन्न जलापूर्ति योजनाएं से निश्शुल्क मिल रहे वाटर कनेक्शन नें कई परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और ये कनेक्शन लोगों को बीमारियों से दूर रखनें में भी मदद कर रहे हैं। रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज के पास स्थित वाल्मीकि नगर में रह रहे 120 गरीब परिवारों की जिंदगी ही बदल गई है । उन्हें सुबह से लेकर शाम तक हरमू रोड जाकर अपने घर लोगों के लिए पीनें,नहानें और खाना बनानें के लिए पानी का इंतजाम करना पड़ता था।

Posted By: Inextlive