आज जहां पूरे देश में दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा अपने पूरे दरबार के साथ प्रगट हो रही हैं वहीं झारखंड की राजधानी रांची में एक बडा़ पूजा पंडाल उद्घाटन से ऐन पहले जलकर खाक हो गया। शहर के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्‍लब भव्‍य पूजा पंडाल में आज सुबह भीषण आग लग गई। कई मंजिल की ऊँचाई तक उठती आग की लपटों ने 38 लाख रुपए के इस पूजा पंडाल को जलाकर खाक कर दिया।

आज एक्स सीएम को करना था उद्घाटन
रांची के मुख्य चौराहे पर बना आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल शहर के सबसे फेमस पूजा पंडालों में से एक माना जाता है। आज नवरात्रि की छठी तिथि को इस दुर्गा पुजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन करने वाले थे, लेकिन आज सुबह की इस पंडाल में भीषण आग लग गई। अभी तक आग के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है 38 रुपए की लागत से बने इस पंडाल में बिजली के उपकरणों और लाइट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया था। यही उपकरण ही आग लगने का कारण माने जा रहे हैं।

भव्य पंडाल की दुर्गति से लोग शॉक्ड
शहर के सबसे बडे पूजा पंडालों में से एक आरआर स्पोर्टिंग क्लब पंडाल रांची के एक मुख्य चौराहे के बिल्कुल बगल में मौजूद है। आग लगने इस पूरे चौराहे पर हड़कंप मच गया। इस कारण यहां का ट्रैफिक काफी देर तक प्रभावित रहा। प्रशासन की तमाम हिदायतों के बावजूद पूजा पंडाल तमाम ज्वलनशील मटीरियल से बना था, लेकिन यहां आग बुझाने वाले उपकरणों का पूरी तरह अभाव देखने का मिला। आग लगने के काफी देर बाद जब पंडाल के कुछ हिस्सों की आग बुझ गई, तब जो नजारा दिखा उसने लोगों को हिला दिया। इतने खूबसूरत और कीमती पंडाल की यह दुर्गति देखकर इसके आयोजक और बाकी लोग शॉक्ड थे।

 

 

 

 

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Inextlive