-सोमवार को रांची का तापमान 41 व दिल्ली का 36 डिग्री रहा

-10 बजे से ही चल रही रांची में गर्म हवाएं

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची ने गर्मी के मामले में देश की राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां, क्क् अप्रैल को रांची का मैक्सिमम टेंप्रेचर ब्क् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान फ्म् डिग्री सेल्सियस ही रहा। यानी रांची के पारा ने दिल्ली को भ् डिग्री सेल्सियस से पछाड़ दिया है। गौरतलब हो कि दिल्ली की गर्मी और सर्दी की पूरे देश में चर्चा होती है। लेकिन, कभी समर कैपिटल के नाम से प्रचलित रांची में आज कल दिल्ली से भी ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

रांची का तापमान दिल्ली से भी अधिक

रांची जिसे कभी हिल स्टेशन का दर्जा दिया जाता था और गर्मियों में लोग यहां छुट्टी मनाने पहुंचते हैं। लेकिन अब ये आलम नहीं रह गया है। यहां का तापमान ऐसा हो गया है कि लोग रांची की जगह दिल्ली में रहना ही अधिक पसंद करेंगे। फिलहाल दिल्ली व रांची के तापमान यही इशारा कर रहे हैं।

तापमान में अंतर

न्यूनतम अधिकतम

रांची ख्भ् ब्क्

दिल्ली ख्क् फ्म्

हफ्ते भर नहीं गिरेगा पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रांची में अभी कई दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस कारण तापमान में भी कोई गिरावट नहीं आने वाली है। एक सप्ताह तक तापमान ब्0 व ब्क् डिग्री के आसपास ही रहने की आशंका है।

बॉक्स

दोपहर में घर से निकलना हुआ मुश्किल

दोपहर की तपिश ऐसी है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कोई छाता लेकर तो कोई गमछा बांधकर मजबूरी में घर से निकल रहा है। हर किसी को इस भीषण गर्मी ने परेशान कर दिया है। सुबह क्0 बजे के बाद ही गर्म हवाएं चलने शुरू हो जा रही हैं।

Posted By: Inextlive