-विक्टिम ने नगड़ी थाना में 8 मई को दर्ज कराया था मामला

-टुंडुल बस्ती निवासी जरकू महतो को पुलिस ने दबोचा

RANCHI: नगड़ी थाना पुलिस ने म्0 साल की विधवा के साथ दुष्कर्म के आरोपी जरकू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। वह टुंडूल बस्ती का रहनेवाला है। विक्टिम महिला ने आरोपी के खिलाफ आठ मई को नगड़ी थाना में दुष्कर्म से संबंधित एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जरकू महतो को जेल भेज दिया।

7 मई की रात का मामला

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके एक बेटा और बेटी हैं, जो बाहर रहकर काम-धंधा करते हैं। सात मई को वह घर में अकेली थी। रात में जरकू महतो घर पर आया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने के बाद जरकू अंदर चला आया। जब महिला ने पूछा कि इतनी रात को क्यों आए हो? तब उसने महिला का मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हिला ने आरोप लगाया कि आठ मई की सुबह उसने जरकू महतो द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात आसपास के लोगों को बताई थी। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।

Posted By: Inextlive