RANCHI : रांची में कोरोना हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी धीरे-धीरे 'कोल्ड' होता जा रहा है। सिटी में नए संक्रमित मरीजों का मिलना कम हुआ है। पिछले आठ दिनों में हिंदपीढ़ी इलाके से केवल 4 लोगों में कोरोना का इन्फेक्शन मिला है। बुधवार को राज्य भर से 5 नए केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना इन्फेक्टेड लोगों की कुल संख्या 177 हो गयी है। रिम्स ने रिपोर्ट जारी की है। बुधवार को कुल 680 सैंपल्स की जांच की गयी थी, जिसमें 5 पॉजिटिव निकले हैं। वहीं 676 रिपोर्ट निगेटिव आये हैं। रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज हैं। हिंदपीढ़ी और मांडर से संक्रमितों में 2 महिला शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 और 30 वर्ष है, वहीं कोडरमा से संक्रमितों में 19 और 32 साल के 2 पुरुष शामिल हैं।

तेजी से हो रही है रिकवरी

रांची में कोरोना इन्फेक्टेड मरीजों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है। बुधवार को रिम्स से 09 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए। सभी को देर शाम रिम्स से छुट्टी मिली। इन सभी को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। राज्य भर में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 88 हो गई है। दूसरी ओर, एक्टिव केसेज की संख्या 85 रह गई है। यानी इन्फेक्टेड मरीजों से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या ज्यादा हो गई है।

अबतक कोविड-19 मरीज

रांची : 97

गढ़वा : 23

हजारीबाग : 10

बोकारो : 10

पलामू : 08

गिरिडीह : 07

धनबाद : 04

देवघर : 04

सिमडेगा : 02

जामताड़ा : 02

दुमका : 02

कोडरमा : 04

पूर्वी सिंहभूम : 02

गोड्डा : 01

लातेहार: 01

Posted By: Inextlive