>RANCHI: हैलो, मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम है। आप इस फ्लाइट को तुरंत रोक दीजिए। जी हां, सोमवार को फ्.0भ् बजे एक शख्स ने एयर इंडिया के टॉल फ्री नंबर क्800क्80क्ब्07 पर कॉल कर यही कहा और इसके साथ ही एयर इंडिया के मुंबई आफिस से लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची तक अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इस कॉल को तुरंत ट्रेस किया गया, जिसका लोकेशन रांची के हिनू एरिया में मिला। आगे की जांच की जाती इससे पहले ही एक शख्स क्क् लोगों के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट एयर इंडिया के ऑफिस पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया। पता चला कि इस शख्स की फ्लाइट छूट रही थी और उसे पकड़ने के लिए उसने बम की अफवाह फैलाई, ताकि फ्लाइट रुक जाए और वह उस पर सवार हो जाए।

पुलिस ने किया अरेस्ट

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर इसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ करनी शुरू कर दी। पता चला कि इसका नाम नरेंद्र आचरेकर है, जो महाराष्ट्र का रहनेवाला है। खेल गांव में हुए राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता में यह महिला स्विमिंग टीम के साथ आया हुआ था। यह स्वीमिंग कोच भी है। इसकी टीम में महिलाएं भी थीं। इन लोगों को सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर इंडिया की मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। ये लोग लेट हो गए थे। क्योंकि रांची से मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट की टाइमिंग दोपहर में फ्.ख्0 बजे है। इसके लिए आधा घंटे पहले ही चेकिंग करानी होती है। ऐसे में फ्लाइट को रुकवाने के लिए ही नरेंद्र आचरेकर ने होक्स कॉल किया। ऐसा कॉल करना बहुत बड़ा जुर्म है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।

एयर इंडिया के स्टाफ से की धक्का-मुक्की

नरेंद्र आचरेकर हॉक्स काल करने का जुर्म करने के बाद भी शांत नहीं रहा, बल्कि वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाकर एयर इंडिया के स्टाफ से फ्लाइट को रुकवाने के लिए झगड़ा करने लगा। महिला कर्मियों के साथ भी दु‌र्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर डोरंडा थाने लाई, जहां उससे पूछताछ चल रही है।

पुणे में स्वीमिंग क्लब चलाता है आचरेकर

नरेंद्र आचरेकर ने बताया कि वह पुणे में एक्वेटिक क्लब में स्वीमिंग का कोच है। उसके साथ आई दो लड़कियों ने खेलगांव में संपन्न हुई राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता में गोल्ड भी जीता है। नरेन्द्र आचरेकर के साथ जो महिलाएं और लड़कियां थी, उन्हें हिनू के एक होटल में रुकवाया गया है।

Posted By: Inextlive