टीम इंडिया के सफलतम कप्तान रहे और वन-डे प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी उर्फ महि ने अपनी होम सिटी के लोगों की सेहत का विशेष ख्याल रखा है.

जल्द ही जिम के निर्माण का काम शुरू होगा
ranchi@inext.co.in
RANCHI: टीम इंडिया के सफलतम कप्तान रहे और वन-डे प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी उर्फ महि ने अपनी होम सिटी के लोगों की सेहत का विशेष ख्याल रखा है। जी हां, रांचीआइट्स अब धोनी के सेवेन ब्रांड में अपनी सेहत बनाएगी। धोनी ने अपने इंटरनेशनल ब्रांड सेवेन के माध्यम से रांची के अरगोड़ा चौक पर एक हाइटेक मल्टी जिम खोलने का निर्णय लिया है, जहां हर तरह के लेटेस्ट इक्विपमेंट्स मौजूद रहेंगे। जल्द ही जिम के निर्माण का काम शुरू होगा।

5000 स्क्वायर फीट में जिम
धोनी का लेटेस्ट जिम अरगोड़ा चौक स्थित फिरायालाल नेक्स्ट बिल्डिंग के बगल स्थित मॉल के दूसरे तल्ले में बनाया जाएगा। पांच हजार स्क्वायर फीट एरिया में तैयार होने वाले इस जिम को लेकर अभी रांची नगर निगम से नक्शा पास कराने का काम चल रहा है। साथ में इस बिल्डिंग का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है। इस जिम का इंटीरियर विदेशी जिम की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके लिए जिम तैयार करने वाले कंसल्टेंट से भी संपर्क किया गया है, जो अत्याधुनिक और लेटेस्ट सुविधा वाली जिम तैयार करते हैं।

इंटरनेशनल मास्टर ट्रेनर होंगे
इस जिम में जो मास्टर ट्रेनर होंगे, वो प्रोफेशनल होंगे। इसके लिए संभव है कि विदेशों के जिम में ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर भी रांची आ सकते हैं। महिलाओं के लिए इस जिम में अलग से ट्रेनर होंगे। रांची में अभी जितने भी जिम चल रहे हैं, उन सबसे अलग होगा। इसमें ट्रेनर से लेकर इक्विपमेंट्स भी लेटेस्ट होंगे।

धोनी ने रांची में खोला है स्पो‌र्ट्स स्टोर
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल ही रांची में न्यूक्लियस मॉल में एक स्टोर का उद्घाटन किया, जिसमे वो ब्रांड अम्बेस्डर होने के साथ-साथ पार्टनर भी हैं। इस स्टोर का नाम है सेवन स्टोर सीरीज। अभी ये स्टोर सिर्फ रांची में खुला है और आगे इस तरह के कई स्टोर्स देश भर के कई प्रमुख शहरों में खोलने की तैयारी है। ये स्टोर दुनिया भर के मशहूर स्पो‌र्ट्स ब्रांड के प्रोडक्ट लोगों तक पहुंचाएगे। धोनी ने खुद कहा था सेवन स्टोर दुनिया के बेहतरीन स्पो‌र्ट्सवेयर ब्रांड्स को भी पेश करेगा।

Posted By: Inextlive