स्वच्छता सर्वे में टेंपररी डंपिंग यार्ड बड़ी चुनौती
Updated Date: Sun, 29 Nov 2020 05:02 PM (IST)
रांची: जनवरी में स्वच्छता सर्वे शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम तैयारी कर रहा है। लगातार इसके लिए काम भी किए जा रहे हैं। लेकिन नगर निगम का टेंपररी डंपिंग यार्ड सर्वे में निगम के लिए चुनौती बनेगा। चूंकि इसकी वजह से जेल मोड़ का पूरा इलाका अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कूड़ा गाडि़यों की वजह से रोड पर भी गंदगी फैली हुई है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। फिर भी रांची नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
टेंपररी बन गया परमानेंटनगर निगम पहले तो मिनी ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) पर कचरा स्टोर कर रहा था। लेकिन पिछले साल निगम ने जेल मोड़ तालाब के पास टेंपररी डंपिंग यार्ड बनाया था। अब टेंपररी डंपिंग यार्ड परमानेंट बन गया है। जहां पर पूरे शहर से कचरा लाकर डंप किया जा रहा है। लगातार कचरा लाने के कारण अब इस रोड से भी गुजरना लोगों को मुश्किल हो गया है।
रास्ते से गुजरना भी मुश्किलडंपिंग यार्ड बन जाने से आसपास के लोगों को गुजरना मुश्किल हो गया है। दुर्गध के कारण लोगों को 500 मीटर तक सांसें रोकनी पड़ रही है। जबकि आसपास में ही जेपीएससी का आफिस है। वहीं पुलिस हाउसिंग में भी लोग रह रहे हैं, जिनके लिए वहां रहना तो नर्क जैसा हो गया है।