RANCHI: मुख्य सचिव डॉ। डीके तिवारी ने अधिकारियों को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का निर्देश दिया है। उनके दो दिवसीय कार्यक्रम के क्षण-क्षण से संबंधित जानकारी उन्होंने ली। ज्ञात हो कि उप-राष्ट्रपति 16 फरवरी को रांची पहुंच रहे हैं और 17 फरवरी को जमशेदपुर में रहेंगे। जमशेदपुर में कार्यक्रम के बाद वापस लौट जाएंगे। इधर, मुख्य सचिव ने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिए। मुख्य सचिव डॉ। डीके तिवारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा उसकी जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। 16 फरवरी को राजभवन में विश्राम को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए, वहीं कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने शहर की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने को कहा।

आइआइएम, रांची और एक्सएलआरआइ, जमशेदपुर

उप राष्ट्रपति रांची में आइआइएम के कार्यक्रम लीडरशिप गवनर्ेंस पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम सीएमपीडीआइ के मयूरी प्रेक्षागृह में अपराह्न 4.30 से 5.30 बजे तक होगा। मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित आइआइएम के प्रतिनिधियों तथा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े टाटा स्टील के प्रतिनिधियों को प्रोटोकॉल के अनुसार क्या करना है तथा क्या नहीं करना है, इससे जुड़े निर्देश दिए। उप राष्ट्रपति 16 फरवरी को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे तथा अगले दिन 17 फरवरी को जमशेदपुर जाएंगे। इस दौरान बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव केके सोन, प्रवीण टोप्पो, डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी अजय कुमार सिंह, मुरारीलाल मीणा आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive