12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022. हरियाणा की टीम बनी चैंपियन दागे दो गोल.


रांची (ब्यूरो)। 11 से 22 मई तक इंफाल मणिपुर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के फाइनल मैच में रविवार को झारखंड टीम हरियाणा के खिलाफ गोल करने में असफल रही और हॉकी झारखंड का चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। हॉकी हरियाणा झारखंड को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनी। झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशि कांत, विजयशंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, सुरजीत झा, असरिता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, बिगन सोय, तारिणी कुमारी सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। आज के फाइनल मैच में भी हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार इंफाल में उपस्थित थे।आक्रामक हरियाणा टीम
हॉकी हरियाणा ने काफी आक्रामक शुरुआत की और झारखंड की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए मैच के 13 वें मिनट में पहला गोल दागा। उसके बाद दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर प्रहार करती रहीं लेकिन झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे। पुन: 39वें मिनट में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने झारखंड के ऊपर दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर ली। उसके बाद झारखंड के खिलाडिय़ों ने काफी प्रहार किया, लेकिन हरियाणा की टीम झारखंड के फॉर्वडो को बांधकर रखी और किसी भी तरह से गोल करने का मौका नहीं दिया। परिणाम स्वरूप झारखंड को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।ये है झारखंड टीमझारखंड टीम अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो(कप्तान), रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमां धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, अनुप्रिया सोरेंग, निशा मिंज, कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता हैं

Posted By: Inextlive