केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार का अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व का रुख भी भारत के अनुकूल है।


जम्मू (पीटीआई)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई। इस दाैरान उन्होंने कहा आर्टिकल 370 को समाप्त करने के बाद हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है। यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है, बल्कि 1994 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए एक संकल्प का प्रस्ताव है। यह एक स्वीकार्य रुख है। कश्मीर में लोग सरकार से मिल रहे लाभों से खुश


आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने पर पाकिस्तान की ओर से शुरू किए गए दुष्प्रचार अभियान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा दुनिया का रुख भारत के साथ है। कुछ देश जो भारत के रुख से सहमत नहीं थे। अब वो भी सहमत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर में आम आदमी भारत सरकार से मिलने वाले लाभों को लेकर खुश है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि आर्टिकल 370 का समापन है।आतंकवाद को खत्म करने की कोशिश जारी है

आर्टिकल 370 का समापन के निर्णय में इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और दृढ़ संकल्प की जरूरत थी। वहीं अब हमारा अगला एजेंडा पीओके लेना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक ​​आतंकवाद का सवाल है, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत की धरती पर अातंकवाद को फैला रखा है। ऐसे में आतंकवाद को खत्म करने की हमारी कोशिश जारी है। यह पाकिस्तान की सोच है वह कुछ करके बच निकलेगा लेकिन ऐेसा नहीं है राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए अब कीमत चुकानी होगी। आर्टिकल 370 पर रूस ने खुलकर किया भारत का सपोर्ट, संयुक्त राष्ट्र में भी कहा यह भारत का आंतरिक मामलाकश्मीर बंद नहीं बल्कि बस वहां कुछ पाबंदियां हैंइसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर बंद नहीं है। वहां कर्फ्यू नहीं है। कश्मीर में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। इंटरनेट सेवा बंद रखने के बारे में उन्होंने कहा कि हम इसे जल्द से जल्द बहाल करना चाहते हैं। एक कोशिश की गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो अपलाेड होने की वजह से प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए रोक लगाई। उन्हाेंने कहा कि कश्मीर में लगी पाबंदियों को सरकार खत्म करने और इंटरनेट पर लगी रोक हटाने को इच्छुक है।

Posted By: Shweta Mishra