दुन‍िया के सबसे महंगे एक्‍टर जॉनी डेप्प एक प्रोड्यूसर और म्‍यूज‍िश‍ियन के रूप में भी जाने जाते हैं। लग्‍जरीयस लाइफ जीने वाले डेप्‍प बेहद खर्चीले भी हैं। हाल ही में जानी मानी कंपनी द मैनडेल ग्रुप के मैनेजर ने उनके खर्चों के बारे में खुलासा भी क‍िया था। टीएमजी के मुताब‍िक यह एक महीने में 12 करोड़ से ज्‍यादा रुपये खुद को मेनटेन करने में खर्च करते हैं। ऐसे में आइए जानें 9 जून 1963 को जन्‍में जॉनी डेप्‍प की इस लग्‍जरीयस लाइफस्‍टाइल के बारे में...


आलीशान घर: जॉनी डेप्प को आलीशान घरों का बड़ा शौक है। आज पूरी दुनिया में उनके पास करीब 14 घर हैं। उन्होंने करीब 75 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 4 अरब से ज्यादा रुपये इन घरों पर खर्च किए हैं। 150 फुट की यॉट: डेप्प ने 150 फुट की यॉट पर डेप्प ने 18 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 1 अरब से ज्यादा रुपये खर्च किए हैं।  मंहगे गिटार: जॉनी डेप्प जाने-माने म्यूजिशियन है। जिससे उनके पास करीब 70 से अधिक मंहगे गिटार का कलेक्शन है। ज्वैलरी कलेक्शन: टीएमजी के अनुसार, जॉनी डेप्प को ज्वैलरी कलेक्शन का बहुत शौक है। उनके पास दुनिया की मंहगी से मंहगी ज्वैलरी है। 40 फुलटाइम वर्कर:


डेप्प के पास पूरी दुनिया में करीब 40 फुलटाइम वर्कर है। इनकी सैलरी में डेप्प हर महीने 300,00 डॉलर यानी कि 20 लाख से अधिक रुपये खर्च करते हैं। यह वर्कर उनकी और उनकी फैमिली की निजी सुरक्षा में 24 घंटे रहते हैं। महंगा वीसा कार्ड:

इतना ही उन्होंने नहीं अपने एक वीसा कार्ड पर करीब 55,000 डॉलर यानी कि करीब 35 लाख से अधिक रुपये खर्च किए हैं।

तस्वीरें झूठ नहीं बोलती! ये 10 PICS दूर कर देंगी आपकी सारी गलतफहमी Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra