वार्नर ब्रदर्स की नई फिल्म जोकर का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में आर्थर फ्लेक के ओरिजन और राइज की कहानी बताई गई है कि कैसे एक कलाकार गोथम सिटी के खतरनाक खलनायक के रूप में बदलता है। जोकर के लीड रोल को जोआक्विन फीनिक्स ने प्ले किया है।

कानपुर। हॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म जोकर के निर्माताओं ने बुधवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें एक क्लाउन के सुपर खलनायकी से भरे पागलपन को देख कर निश्चित रूप से दीवाने हो जायेंगे।2 मिनट 24 सेकंड के ट्रेलर ने आर्थर फ्लेक (जोआक्विन फीनिक्स) के जीवन को दिखाया गया है। एक असफल स्टैंड-अप कॉमेडियन जिसके कैरियर में मिली विफलताओं ने उसे करप्ट गॉथम सिटी के खलनायक में बदल दिया। ये ट्रेलर जोकर नाम से फेमस विलेन की ना भूलने वाली कहानी को नए नजरिए देखने का मौका देता है।

New trailer. #JokerMovie - in theaters October 4. 🖤 this tweet to be the first to hear about exclusive content leading up to opening weekend. pic.twitter.com/dMdLZIjzwz

— Joker Movie (@jokermovie) August 28, 2019


क्या है जोकर की कहानी
जोआक्विन, जो अपने करियर में फेलियर का सामना करता है और लोगों के मजाक का निशाना बनता है, धीरे-धीरे एक मैनियाक में बदल जाता है, जिसे जोकर के नाम से हम सभी जानते हैं। ट्रेलर में रॉबर्ट डी नीरो भी नजर आते हैं, जो एक रहस्यमय टीवी होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, और उनके साथ ब्रेट कुलेन भी हैं। ट्रेलर में पता चलता है कि फ्लेक का पालन पोषण एक ऐसा शख्स करता है जो मारता पिटता है और क्रूर दुनिया के सामने जूझने के लिए छोड़ देता है, जो समय के साथ उसे खतरनाक खलनायक में बदल देती है।
खुला जोकर नाम का रहस्य
ट्रेलर के अंत में पता चलता है कि जोआक्विन अपने करियर में सफल हो गया है, और डी नीरो उसे एक शो के लिए इन्वाइट किया जाता है जहां वह कहता है कि लोगों से उसे जोकर नाम से इंट्रोड्यूस कराने की मांग करता है। जोकर फिल्म के आधिकारिक अकाउंट ने ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। फिल्म में  जोआक्विन फीनिक्स के अलावा, डेंटे परेरा-ओल्सन भी हैं, जो युवा ब्रूस वेन बनेंगे और डगलस हॉज, उनके बटलर अल्फ्रेड पेनीवर्थ का किरदार निभाएंगे। इस साइक्लॉजिकल ड्रामा की कास्ट में डेडपूल 2 के मार्क मारन भी शामिल हैं।

Posted By: Molly Seth