भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि भारत से घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। यह एक देश है कोई सराय नहीं है।

कानपुर। देश में इन दिनों राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को पर हो रही प्रक्रिया तेज हो गई है। असम के बाद अब दूसरे भी राज्य एनआरसी को लेकर अलर्ट हैं। वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने की तैयारी काफी तेजी से हो रही  है।  इसके लिए केंद्र में माैजूद भाजपा सरकार इसके लिए एक विशेष व्यवस्था बना रही है।

JP Nadda, BJP national working president: In the time to come,we'll make arrangements where no infiltrator will remain in our country. Infiltrators will go out&Hindus,Jains, Sikhs,Christians who were tortured outside,will be given refuge by India. It's a country,not an inn.(4.10) pic.twitter.com/NwP18eyHMr

— ANI (@ANI) October 4, 2019


जिन पर बाहर अत्याचार हुआ उन्हें भारत में मिलेगी शरण
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कहना है कि हम ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे कोई घुसपैठिया हमारे देश में न रह पाएगा।  उनका कहना है कि घुसपैठिए बाहर चले जाएंगे और जिन हिंदुओं, जैन, सिख, ईसाइयों पर बाहर अत्याचार हुआ उन्हें भारत में शरण दी जाएगी। यह एक देश है कोई सराय नहीं है।
अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का भी जिक्र किया
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को झारखंड विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने भारत से घुसपैठियों के बाहर निकालने के अलावा अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कहा की भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से दूर रखने के लिए देश की जनता को हमेशा पहल करनी चाहिए। इस खास मौके पर कई बड़े राजनेता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Posted By: Shweta Mishra