RANCHI : आईसीएसई की 10 वीं बोर्ड में जमशेदपुर स्थित केरला समाजम स्कूल के स्वरूप पाढ़ी 99 परसेंट मा‌र्क्स के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं, वहीं 12 वीं कॉमर्स में जमशेदपुर स्थित लोयला स्कूल के छात्र अभिषेक अग्रवाल (99.25 परसेंट) अंक के साथ नेशनल टॉपर बने हैं। 12 वीं साइंस में धनबाद के डिनोबली स्कूल के गौरव यादव (98.25 परसेंट) और आ‌र्ट्स में धनबाद के कार्मेल स्कूल की तृषा सिंह (93.25 परसेंट) झारखंड में अव्वल रही हैं। सोमवार को काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। इधर, सेंट फ्रांसिस हरमू के आदित्य राज 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ रांची टॉपर व स्टेट का थर्ड टॉपर बने हैं, जबकि लोरेटो कॉ़न्वेंट की श्रेया मुखर्जी, लोरेटो ( 97.8) का स्टेट टॉपर्स लिस्ट में 5 वां स्थान है.12 वीं कॉमर्स में रांची के सेंट जेवियर्स के एलिजाबेथ थॉमस और आ‌र्ट्स में लोरेटेा कॉन्वेंट पद्मिनी चाला पूरे स्टेट में थर्ड टॉपर रहे हैं।

जमशेदपुर-रांची-धनबाद का परचम

सीआईएससीई के नतीजों में जमशेदपुर के साथ रांची और धनबाद के स्कूलों ने परचम लहराया है। 12 वीं कामर्स के अभिषेक अग्रवाल नेशनल टॉपर बने हैं। इसी तरह जमशेदपुर के दो परीक्षार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया। जमशेदपुर के केरला समाजम के स्वरूप पाढ़ी और हिलटॉप स्कूल जमशेदपुर की प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से देश में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 99 फीसद अंक मिले हैं।

10 वीं बोर्ड में टॉप-5

1. स्वरूप पाढ़ी, केरला समाजम जमशेदपुर, 99

1. प्रिया कुमारी, हिलटॉप स्कूल जमशेदपुर, 99

2. रोहित रंजन, डिनोबिली स्कूल धनबाद, 98.8

3. आदित्य, सेंट फ्रांसिस स्कूल रांची, 98.4

3. आदित्य राज, सेंट फ्रांसिस रांची, 98.4

4. अनुष्का, कार्मेल स्कूल धनबाद, 98.2

5. श्रेया मुखर्जी, लोरेटो कॉन्वेंट रांची, 97.8

12वीं में टॉप-3

साइंस

1. गौरव यादव, डिनोबली स्कूल धनबाद, 98.25

2. पुष्कर कुमार, डिनोबली स्कूल धनबाद, 97.50

3. अबसार शोएब, डिनोबली स्कूल धनबाद, 98.25

कामर्स

1. अभिषेक अग्रवाल, लोयला स्कूल जमशेदपुर, 99.25

2. परिधि कथुरिया, कार्मेल स्कूल धनबाद, 94.50

3. एलिजाबेथ थॉमस, सेंट जेवियर्स रांची, 93.50

आटर््स (टॉप 3)

1. तृषा सिंह, कार्मेल स्कूल धनबाद, 93.25

2. श्रेया सिंह, कार्मेल स्कूल धनबाद, 93

2. अनुश्री, लोरेटो कॉन्वेंट रांची, 93

3. पद्मिनी चाला, लोरेटेा कॉन्वेंट रांची, 92.75

Posted By: Inextlive