- आठ से 18 दिसंबर तक व‌र्ल्ड कप का होगा आयोजन

- 16 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा, 100 देशों में होगा प्रसारण

LUCKNOW: जूनियर हॉकी विश्व कप (पुरुष) 2016 का आयोजन राजधानी में आगामी आठ से 18 दिसंबर तक होगा। राजधानी और यहां केध्यानचंद स्टेडियम में किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का यह पहला आयोजन होगा। मुख्यमंत्री की पहल और प्रयास से यह संभव हो रहा है। राज्य में इस आयोजन से युवा हॉकी खिलाडि़यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाडि़यों और प्रशिक्षकों का सानिध्य मिलेगा, जिससे उन्हें अपना खेल निखारने में मदद मिलेगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मिले

इस बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ। नरेन्द्र बत्रा ने मुलाकात की। डॉ। बत्रा ने कहा कि राजधानी में खेल अवस्थापना और अन्य सुविधाओं के मद्देनजर यहां पर जूनियर हॉकी विश्वकप का आयोजन किया जाना उचित रहेगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के इस अनुरोध को मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार करते हुए विश्व कप के आयोजन करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी राष्ट्रीय खेल है, प्रदेश में भी यह काफी लोकप्रिय है।

कई खिलाडि़यों ने बनाया स्थान

उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक महिला और पुरुष खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय हॉकी टीम में भी अपना स्थान बनाया है। इन खिलाडि़यों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद भी यूपी के ही थे। राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप राजधानी सहित पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरार्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाने लगी हैं।

16 टीमें लेंगी हिस्सा

डॉ। बत्रा ने बताया कि जूनियर हॉकी विश्व कप जूनियर वर्ग की विश्व की सबसे प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता है। इसमें दुनिया की सबसे अच्छी 16 जूनियर पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें भारत, अजर्ेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्त्र, इंग्लैंड, जर्मनी, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका एवं स्पेन हैं। प्रतियोगिता का भारत सहित दुनिया के 100 से भी अधिक देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Posted By: Inextlive