- जूनियर व‌र्ल्ड कप में चैंपियन बनने पर पूर्व खिलाडि़यों ने जताई खुशी

जूनियर व‌र्ल्ड कप में चैंपियन बनने पर पूर्व खिलाडि़यों ने जताई खुशी

LUCKNOW : lucknow@inext.co.in

LUCKNOW : जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप जीतते ही देश में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिलकर बधाई दी। मैच देख रहे लोगों ने बताया कि इंडिया हॉकी जल्द ही विश्व में टॉप पर होगी। जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप मिली खिताबी जीत इंडिया हॉकी के लिए संजीवनी साबित होगी।

ये लड़के टीम को टॉप पर ले जाएंगे। आज का खेल देखकर तो हमें अपने दौर की याद आ गई। जब इंडिया टीम में मो। शाहिद जैसे दिग्गज हुआ करते थे। सै। अली, ओलंपियन

इस जीत के लिए इंडिया हॉकी टीम को सालों से इंतजार था। लेकिन सालों की मेहनत के बाद खिलाडि़यों ने वह कारनामा कर दिखाया जिसका देश वासियों को इंतजार था।

- सुजीत कुमार, ओलंपियन

टीम के सेलेक्शन से लेकर ट्रेनिंग तक जो भी वर्क आउट किया गया, उसका नतीजा आज सामने हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि इंडिया ने वहां जीत दर्ज की जिस शहर से एक बढ़कर एक हॉकी प्लेयर निकल हैं।

रजनीश मिश्र, पूर्व कप्तान, इंडियन हॉकी टीम

विदेशी टीमों को इंडिया टीम ने जवाब दिया है, वह बेहद शानदार रहा। व‌र्ल्ड कप में इंडिया टीम के प्रदर्शन को देखकर आलोचकों के मुंह पर ताला लग गया होगा। अब वे यह नहीं कहेंगे कि इंडिया टीम विदेशी टीमों से जीत नहीं सकती है। टीपी हवेलिया, उपाध्यक्ष, यूपी ओलम्पिक संघ

टीम के खिलाडि़यों ने अपने दमदार खेल से इंडिया के ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी जवाब दिया है जो अब तक भारतीय हॉकी को बेहद कमजोर समझने लगे हैं। इस जीत से विदेशी टीमों के होश उड़ गए हैं। अब वे भारतीय टीम को कभी भी कम आंकने की गलती नहीं करेंगे।

आनन्देश्वर पाण्डेय, अध्यक्ष, यूपी ओलंपिक संघ

Posted By: Inextlive