देवगुरू ब्रहस्पति 4 नवंबर 2019 की मूल नक्षत्र पर सुबह के 5:5 बजे प्रात: काल वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। ये 5-5-5 के संयोग के कारण भारत की राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के लिए उत्रदाई होगा। जानें राशि अनुसार किस पर क्या असर पड़ेगा...


इस खगोलीय घटना का देश-विदेश के ऊपर और विभिन्न राशियों के ऊपर क्या फर्क पड़ेगा। 5-5-5 के कारण दुर्घनाएं, अर्थव्यवस्था, बाजार एवं शेयर सूचकांकों में अचानक उतार-चढ़ाव, राजनीतिक उथल-पुथल होने के पूरे आसार हैं। फिलहाल आप राशि के अनुसार जानें किस पर क्या असर पड़ेगा।मेष: विवाह योग रहेगा व शुभ एवं मांगलिक कार्यों के अवसर प्राप्त होंगे। प्रभावशाली एंव अधिकारियों से सम्पर्क बढ़ेगा।वृष: धनहानि, अनावश्यक व्यय से आर्थिक स्थित प्रभावित हो सकती है। लीवर व पेट की बीमारियों से सावधान रहें।मिथुन: धनलाभ होगा तथा बहुमूल्य रत्न और आभूषणों का सुख मिलेगा। राज्य एंव समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।कर्क: आर्थिक तंगी का अनुभव, चल-अचल सम्पत्ति से मंबन्धित विवाद उत्पन्न होंगे। न्यायालय आदि जाना पड़ सकता है। सिंह: धनहानि एंव अत्याधिक व्यय से संचित धन में कमी हो सकती है। घर के लोगों से मतभेद रहेगा।घर से दूर जाने के योग है।
कन्या:  अपनी वाणी एंव व्यक्तित्व से लोगों पर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। वकीलों, प्रोफेसरों, गायकय वक्ताओं और व्यापारी प्रतिनिधियों को लाभ होगा। तुल: बुद्धि भ्रमित रह सकती है। आपकी निर्णय क्षमता में कमी आ सकती है। संतान व जीवनसाथी से दूरियां हो सकती हैं।वृश्चिक: अज्ञात दुख सताएगा। परिजनों से अकारण विरोध तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की भी हानी हो सकती है।


धनु: वुद्धि-विवेक में वृद्धि, धनलाभ एवं यश कि प्रप्ति होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।मकर:  पिता व पुत्र से किन्हीं कारणों से वैचारिक मतभेद होगा। पारिवारिक विवाद होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।मीन: स्थान्तरण निवास, स्थान में परिवर्तन, धनहानि एंव जोखिमपूर्ण  धन निवेश से बचें। यात्रा में कष्ट होगा।उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श, महिलाओं का सम्मान करें और 'ऊं धनुर्धराय नम:' मंत्र का जाप करें।-ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पांडेय

Posted By: Vandana Sharma