हरियाणा में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या
रोहतक के रिठाल की घटनारोहतक के रिठाल गांव निवासी सुखविंदर जूनियर कबड्डी का राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। घटना मंगलवार दोपहर की है। सुखविंदर संड़क से गुजर रहा था। अभी वह अपने घर से निकला ही था तभी सामने से आ रहे दो स्कूटी सवार लोगों ने उस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। इससे पहले कि सुखविंदर कुछ समझा पाता बदमाशों ने उसे निशाना बना कर उस पर फायर झौंक दिया। दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंचे सुखविंदर के परिजनों ने उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी मे कैद हुए बदमाश
रोहतक के सदर पुलिस स्टेशन ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की माने तो हत्यारे सुखविंदर की हत्या करने के लिए ही आए थे। इसीलिए हत्यारों ने सुखविंदर के सीने पर पहली गोली मारी। हरियाणा में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें साफ देखा जा सकता है कि उसे बदमाश तबतक गोली मारते रहे जबतक उन्हें खिलाड़ी के मरने का इत्मीनान न हो गया।