राज्य में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 54 हजार रूपए से अधिक : सीएम

विकास कायरें के लिए कर्ज जुटाना विकास की एक सामान्य प्रक्रिया

DEHRADUN:केदारनाथ के प्रचार-प्रसार को कैलाश खैर डाक्यूमेंट्री बना रहे हैं.मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कैलाश खेर किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं.सीएम ने कहा कि प्रत्येक सरकार विकास कायरें के लिए कर्ज जुटाती है। यह विकास की एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्य सरकारों, केंद्र सरकार व दूसरे देशों की सरकारें भी उधार लेती हैं। हमारे द्वारा लिया गया उधार आरबीआई के मानकों के अंतगर्1त ही है।

आम जन पर प्रभाव न पड़े, ऐसे टैक्स

सीएम हरीश रावत ने कहा कि हम आज सबसे तेजी से विकसित होते राज्यों में हैं। राज्य में प्रति व्यक्ति आय एक लाख भ्ब् हजार रूपए से अधिक हो गई है। यह राष्ट्रीय औसत से बहुत ज्यादा है। क्ब् वें वित्त आयोग की संस्तुतियों से राज्य को नुकसान हुआ है। अर्धकुम्भ के लिए अभी तक कोई सहायता राशि नहीं मिली है। जबकि दो वषरें से केंद्र से से मिलने वाली सहायता राशि में कमी आई है। फिर भी प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से संसाधन जुटा रही है। टैक्स इस प्रकार से लगाए जा रहे हैं कि उनका असर आम जनता पर न पड़े।

नारी निकेतन पर दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी

नारी निकेतन मामले में उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक जांच के लिए जस्टिस इरशाद हुसैन को नामित करने के सवाल पर सीएम ने स्वागत करते हुए कहा कि नारी सम्मान के लिए जरूरी है कि जल्द से जल्द से स्थिति स्पष्ट हो। राज्य महिला आयेाग से भी अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने का अनुरोध किया है। यदि कोई और व्यक्ति इसमें दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाही की जाएगी।

Posted By: Inextlive