बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर माता के पंडाल में दर्शन करने आती हैं। इस बार भी वे मां तनुजा और बहन तनीशा मुखर्जी के साथ मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट की गईं। पंडाल में उनके साथ चचेरे भाई सम्राट और शरबानी भी मौजूद थे।

कानपुर। हर वर्ष की परंपरा निभाते हुए एक्ट्रेस काजोल षष्ठी की पूजा के लिए अपनी मां तनूजा, बहन तनीषा मुखर्जी, के साथ मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची। इस मौके पर उनके साथ चचेरे भाई सम्राट और बहन शरबानी भी उनके साथ तस्वीरें खिंचाते नजर आये।

   
परिवार के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंची काजोल काफी खुश दिखीं। इतना ही नहीं उन्होंने बहन और मां से साथ खींची अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया।

 

View this post on InstagramFirst day of the pujas ... shoshti. Before we share it with everybody else ..

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Oct 4, 2019 at 1:46am PDT

लाल रंग की ड्रेस में कजोल पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आयीं। उन्होने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पूजा का पहला दिन... षष्ठी। ये पहली बार नहीं है कि वे इस मौके पर देखी गई हों बल्कि हर साल अपने वे परिवार के संग दुर्गा पूजा में जाती हैं, और हर साल अलग-अलग पंडालों में दुर्गा माता के दर्शन करती हैं।

गुलाबी रंग की साड़ी पहने कजोल के साथ बहन तनीषा भी नजर आयीं। वे भी खासी खूबसूरत लग रही थीं। तनीषा अपने अलग अंदाज के लिए काफी फेमस रही हैं। नील और निकी जैसी मूवीज में का कर चुकी तनीषा रियल्टी शो बिग बॉस में भाग ले चुकी हैं। वे इस शो की रनर अप रही थीं। शो में अरमान कोहली के साथ रिलेशन की काफी चर्चा हुई थी।

भाई सम्राट, मां तनूजा के साथ काजोल। बताते हैं कि  काजोल ने अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' 16 साल की उम्र में साइन की थी। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया था। उनकी मां तनूजा भी अपने समय की कामयाब एक्ट्रेस रही हैं।

Posted By: Molly Seth