राष्ट्रपति ने रविवार को देश के पांच राज्यों के लिए नए राज्यपालों की घोषणा की हैं। इसमें आरिफ मोहम्मद खान केरल तो कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल बनें। यहां जानें किस राज्य का काैन बना राज्यपाल...


नई दिल्ली (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को देश के पांच राज्यों के लिए नए राज्यपालों (गवर्नर) की घोषणा की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का गवर्नर नियुक्त किया है। वहीं कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश से राजस्थान स्थानांतरित कर दिया गया। यहां पर कलराज मिश्र को कल्याण सिंह की जगह नया राज्यपाल बनाया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले मोदी सरकार की नीतियों से गिर रही देश की अर्थव्यवस्था, स्थिति चिंताजनकभगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल बनें  हिमाचल प्रदेश में बंडारू दत्तात्रेय को बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के भाजपा नेता रहे भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना में तमिलसाई सुंदरराजन ईएसएल नरसिम्हन की जगह नई राज्यपाल बनाई गई हैं।  यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब राज्यपाल संबंधित कार्यालयों में जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।

Posted By: Shweta Mishra