- प्रदेश सरकार बन रही विकास में रोड़ा

- केंद्र सरकार की योजनाओं को लांच करने में लगा रही अड़ंगा

GORAKHPUR: भाजपा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया था। आज दो साल हो गए इस भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देश का लगातार विकास कर रही है। देश की जिस जनता को सरकार की योजना का एक रुपए नहीं मिलते थे, आज वह एक दर्जन से अधिक योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। यह बातें रविवार को गोरखपुर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कही। वह केंद्र सरकार में भाजपा के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिना रहे थे।

विकास के लिए खोला खजाना

कलराज ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है, लेकिन यहां की राज्य सरकार के जिम्मेदार के पास योजना ही नहीं है कि वह विकास करें। प्रदेश सरकार के जिम्मेदार उन्हीं योजनाओं का पैसा ले रहे हैं, जिन योजनाओं में लूट-खसोट की जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे ही मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से छोटी-छोटी इंडस्ट्रीज के लिए प्रस्ताव मांगा था, जिसको मुख्यमंत्री ने स्वीकार्य भी किया था, लेकिन अभी तक एक भी इंडस्ट्री का प्रस्ताव मंत्रालय को नहीं मिला है। अगर यह इंडस्ट्री प्रदेश में खुल गई होती तो आज प्रदेश के हजारों युवकों को रोजगार मिलता, लेकिन प्रदेश सरकार की नियत में ही खोंट है, तो हम क्या कर सकते हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार के विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि पहली बार असम में भाजपा की सरकार बनी है और देश के 43 प्रतिशत पर एनडीए की सरकार है।

Posted By: Inextlive