कंगना रनोट ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फिल्में पारिवारिक मूल्यों पर टिकी होती हैं। यही वजह है कि उन्हें इतना पसंद किया जाता है।

मुंबई (आईएएनएस)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट साउथ फिल्म इंडस्ट्री से काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि साउथ में काफी बेहतरीन फिल्में बनती हैं और साउथ के सुपरस्टार्स को चाहिए कि वह बाॅलीवुड को अपने यहां न घुसने दे। कंगना ने कहा कि बाॅलीवुड को उन्हें भ्रष्ट नहीं करने देना चाहिए। अल्लू अर्जुन-स्टारर 'पुष्पा: द राइजिंग' की सफलता के बाद कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा और बताया कि साउथ इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता का कारण क्या है।

साउथ फिल्म हिट होने के कारण
कंगना लिखती हैं, "ये वो कारण हैं जिनके चलते साउथ सिनेमा को इतना प्यार मिलता है, 1) वे भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित हैं 2) वे अपने परिवार से प्यार करते हैं और रिश्ते पारंपरिक हैं, 3) उनका व्यावसायिकता और जुनून अद्वितीय है।" कंगना ने कहा: "साउथ सुपरस्टार्स को चाहिए कि बॉलीवुड को उन्हें भ्रष्ट नहीं करने देना चाहिए।"

कंगना की ये फिल्में हैं लाइन में
अभिनेत्री वर्तमान में अपने प्रोडक्शन वेंचर 'टिकू वेड्स शेरू' में व्यस्त हैं। कंगना अपनी अगली 'धाकड़' के लिए तैयार हैं, जो एक एक्शन थ्रिलर है, जो 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने वाली थी। अब इसे बढ़ाकर मई 2022 कर दिया गया है। उनके पास 'तेजस' भी है। फिल्म कंगना द्वारा निभाई गई एक साहसी महिला पायलट के इर्द-गिर्द घूमती है और यह इस बात पर आधारित है कि कैसे महिला पायलट हमारे देश को बाहरी ताकतों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। यह देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari