बाॅलीवुड की अदाकारा कंगना रनोट से माफी मांगने से संजय राउत ने इनकार कर दिया। रविवार को शिव सेना सांसद ने कहा कि कंगना को महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।


मुंबई (एएनआई)। यह पूछे जाने पर कि क्या वे कंगना से माफी मांगेंगे, सांसद राउत ने कहा, 'यदि वह लड़की महाराष्ट्र से माफी मांगेगी तो वह उससे माफी मांगने पर सोचेंगे। उसने मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहा है। क्या उसमें अहमदाबाद के लिए ऐसा कहने की हिम्मत है?' कंगना ने बृहस्पतिवार को ट्वीटर पर पोस्ट किया, 'शिव सेना नेता संजय राउत ने उन्हें खुलेआम मुंबई न लौटने की धमकी दी है। मुंबई की गलियों में दीवारों पर आजादी के स्लोगन लिखे हैं, अब खुलेआम धमकी दी जा रही है, ऐसा क्यों लग रहा है जैसे मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर जैसा बन गया है?'एसएसआर ने सबको बताया था कि वे कर देंगे उसकी हत्या
कंगना रनोट ने अपने एक दूसरे ट्वीट में पोस्ट किया है, 'एक बड़े सितारे के मारे जाने पर मैंने ड्रग्स और मूवी माफियाओं के बारे में बोला। मुझे मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है। क्योंकि उन्होंने एसएसआर की शिकायत को अनदेखा किया। उसने सभी को कहा था कि वे लोग उसकी हत्या कर देंगे और उन्होंने मार भी दिया। मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं। क्या इसका मतलब मैं मुंबई और इस उद्योग से नफरत करती हूं?' शिव सेना सांसद ने कहा कि मुंबई ने कंगना को बहुत कुछ दिया है। अब वह दुनिया में मुंबई और मुंबई पुलिस को दुनिया में बदनाम कर रही हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh