हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे कानपुर एनकाउंटर मामले का मुख्य आरोपी है। 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे वारदात के 5 दिन बाद फरीदाबाद में देखा गया है। ऐेसे में यूपी पुलिस अब दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में इसकी तेजी से तलाश कर रही है।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद भगोड़े हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को फरीदाबाद में देखे जाने की बात सामने आई है। बुधवार को अधिकारियों ने कहा इस रिपाेर्ट के बाद हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, विकास एक नकली पहचान के तहत घनी आबादी वाले बडखल चौक इलाके में स्थित एक छोटे बजट के होटल में रुका था। इस दाैरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीमों ने विकास दुबे के एक सहयोगी को हिरासत में लिया। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, जिसमें देखा गया कि दुबे काले रंग की शर्ट, जींस और नकाब पहनकर होटल में मौजूद था।पुलिस के पहुंचने से पहले होटल से भागा हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
एक और सीसीटीवी से यह पता चला कि वह एक वाहन के इंतजार में एक बैग के साथ सड़क किनारे खड़ा था। होटल के कर्मचारियों के अनुसार विकास दुबे पुलिस के पहुंचने से पहले होटल से भाग गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह सड़क के किनारे एक वाहन का इंतजार कर रहा था। हमारी जानकारी के अनुसार विकास दुबे दिल्ली और एनसीआर में मूवमेंट के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर रहा है। विकास दुबे की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चल रहादिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चल रहा है। वहीं इस मामले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश के मौदहा में एक मुठभेड़ में अमर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी। मारा गया अमर दुबे गैंगस्टर विकास दुबे का दाहिने हाथ बताया जा रहा है। अमर दुबे को मंगलवार को कानपुर पुलिस द्वारा जारी वांछित व्यक्तियों की सूची में प्रमुखता से शामिल किया गया था।

कानपुर एनकाउंटर : हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मारा गया, हमीरपुर में STF के साथ हुई मुठभेड़

Posted By: Shweta Mishra